Showing posts with label -gold-prices-may-tumble. Show all posts
Showing posts with label -gold-prices-may-tumble. Show all posts

Friday, May 23, 2014

23000 तक आ सकता है सोना

कोटा। आने वाले 3 से 4 महीनों में सोने के भाव 23,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकते हैं। पिछले दो दिन में सोने की कीमतों में 1000 रुपए तक की गिरावट आई है। हाजिर बाजारों में सोना 28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गया है। मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद में भी सोने का दाम काफी गिर गया है। वहीं वायदा बाजार में सोना गिरावट के साथ 27,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
 ज्वैलरों के मुताबिक अगले 3 से 4 महीने में सोना 23000-24000 रुपये हो जाएगी। दरअसल आरबीआई के सोने के आयात में ढील देने से सोने पर लगने वाला प्रीमियम कम हो गया है। जिसके कारण कीमतों में भारी गिरावट आई है।
 क्यों आ रही गिरावट ?
पिछले साल आरबीआई ने वित्तीय घाटे को कम करने के लिए और रूपए को मजबूत करने सोने के इंपोर्ट के नियम सख्त कर दिए थे। सिर्फ बैंको को सोने के इंपोर्ट की इजाजत दी थी। लेकिन अब आरबीआई ने इन नियमों में ढील देकर स्टार ट्रेडिंग हाउस और प्रीमियर ट्रेडिंग हाउस को भी इंपोर्ट की मंजूरी दे दी है।
 डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार मजबूत हो रहा है जिसके कारण सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 महीने की ऊंचाई पर है। फॉरेक्स एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में एक  डॉलर की कीमत 58 रुपए से  भी कम हो सकती है। जिससे सोना और सस्ता होगा।
 अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1300 डॉलर नीचे कारोबार कर रहा है। जिसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है। दरअसल, दुनिया भर के निवेशक अब सोने से पैसा निकाल रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड की होल्डिंग गिरकर 780 टन के स्तर पर आ गई है, जो पिछले 6 साल का निचला स्तर है। पिछले 2 महीने में इसकी होल्डिंग से करीब 2,200 डॉलर बाहर हो चुके हैं।