Showing posts with label smart-gadgets-for-you. Show all posts
Showing posts with label smart-gadgets-for-you. Show all posts

Tuesday, June 24, 2014

कमाल के गैजेट्स, बैग से होता है फोन चार्ज

बैग करता है फोन चार्जकई बार रास्ते में गैजेट चार्ज न होने के कारण हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी से निजात देने के लिए लूमॉस कंपनी ने 'लूमॉस सोलर बैग' पेश किया है जो कि सूरज की रोशनी से ही आसानी से चार्ज कर सकता है। यह दिखने में एक साधारण बैक बैग की ही तरह है। इसमें 2,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। वैसे तो यह केवल धूप से ही चार्ज होता है। इस बैग पर पानी का भी असार नही होता है। यदि आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां आपको चार्जिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है तो यह सोलर बैग एक बेहतर ऑप्शन है। इसकी कीमत 4,999 रुपए है।
एमपी3 और पंखा वालें छाते

केरल में पॉपी और जॉन्स जैसे बड़े ब्रैंड छाता बनाते हैं। पॉपी इस बार mp3 छातों के जरिए युवाओं को आकर्षित करना चाहते हैं। कंपनियां 32 जीबी स्टोरेज क्षमता के एमपी थ्री प्लेयर उतारेंगी।
कोझिकोड की कंपनी सन अंब्रेला एक ऐसा छाता बाजार में उतारेगी जिसमें पंखा भी लगा होगा। इस पंखे की क्षमता 20,000 घंटे तक की होगी। दोनों कंपनियों के ये हाई टेक छाते जल्द ही बाजार में उपलब्‍ध होंगे, इनकी कीमत 2,000 रुपए तक होगी।
 

स्मार्ट बल्ब की स्मार्ट रोशनी
एलजी इलेक्ट्रनिक्स ने ऐसा स्‍मार्ट बल्ब पेश किया है जो आइफोन और एंड्रॉयड फोन के साथ कनेक्ट हो सकता है। ये स्मार्ट बल्ब वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट हो जाएगा, ये स्मार्ट बल्ब उस वक्त ब्लिंक करने लगेगा जब आपके फोन पर कोई कॉल आएगी। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट बल्ब एंड्रॉयड 4.3 या इससे अधिक एंड्रॉयड वर्जन के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा ये आईओएस 6 या इससे अधिक पर काम करता है। अगर इस 10 वॉट के स्मार्ट बल्ब को प्रतिदिन 5 तक जलाया जाता है तो ये 10 साल से ज्यादा समय तक काम करेगा। पार्टी मोड पर ये स्मार्ट बल्ब स्मार्टफोन से आने वाले म्यूजिक के मुताबिक ही ब्राइटनेस को मेंटेन करेगा।
ई सिगरेट के जरिए कॉल रिसीव
आपने ई सिगरेट का नाम तो सुना होगा, जिसमें आप बिना निकोटीन के सिगरेट का कश मर सकते हैं और सिगरेट के धुंए का छल्ला बना सकते हैं। ये ई सिगरेट अब और हाईटेक व दिलचस्प हो चुकी है। 'सुपरस्मॉकर ब्लूटूथ' नाम की इस ई सिगरेट में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविट का ऑप्‍शन भी शामिल किया गया है। जिसको आप ब्लूटूथ इंबिल्ड डिवाइस जैसे मोबाइल फोन वगैरह से कनेक्ट कर सकते हैं और गाने प्ले कर सकते हैं।ये ई सिगरेट एंड्रॉयड और आई ओएस ‌मोबाइल फोन के सा‌थ आसानी से कनेक्ट होकर काम करती है। पॉवर के लिए इसमें बैटरी इस्तेमाल की जाती है और अगल-अगल फंक्‍शन जैसे म्यूजिक प्ले, कॉल रिसीव के लिए बटन दिए गए हैं।