Showing posts with label google. Show all posts
Showing posts with label google. Show all posts

Thursday, May 22, 2014

एप्‍पल को पछाड़ गूगल बनी दुनिया की टॉप कंपनी

वैल्‍यू के मामले में अमेरिका की सर्च इंजन कंपनी गूगल ने टेक्‍नोलॉजी दिग्‍गज एप्‍पल को पीछे छोड़ दिया है। ग्‍लोबल मार्केट रिसर्च एजेंसी मिलवार्ड ब्राउन ने बुधवार को बताया कि गूगल की ब्रांड वैल्‍यू एक साल में 40 फीसदी की वृद्धि के साथ 158.84 अरब डॉलर हो गई है। गूगल की ब्रांड वैल्‍यू बढ़ाने में गूगल ग्‍लास का अहम योगदान है।
 गूगल ग्‍लास इंटरनेट से जुड़ा एक चश्‍मा है। एप्‍पल की ब्रांड वैल्‍यू में इस साल 20 फीसदी की गिरावट आई है, जो पिछले तीन सालों से लगातार टॉप ब्रांड बना हुआ था । वर्तमान में इसकी ब्रांड वैल्‍यू 147.88 अरब डॉलर है। ब्रांड वैल्‍यू की गणना कंपनी के वित्‍तीय प्रदर्शन और उसकी उपभोक्‍ताओं तक पहुंच के आधार पर की जाती है। आईबीएम
 दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड

आईबीएम है। इस साल इसकी ब्रांड वैल्‍यू में 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में इस ब्रांड की वैल्‍यू 107.54 अरब डॉलर है। इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कॉरपोरेशन (आईबीएम) एक अमेरिकन मल्‍टीनेशनल टेक्‍नोलॉजी और कंसलटिंग कंपनी है। इसका मुख्‍यालय न्‍यूयॉर्क के अरमोंक में है। आईबीएम कम्‍प्‍यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का निर्माण और बिक्री करती है। इसके अलावा कंपनी मेनफ्रेम कम्‍प्‍यूटर्स से लेकर नैनोटेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, होस्टिंग और कंसल्टिंग सर्विस भी मुहैया कराती है।
माइक्रोसॉफ्ट
 की ब्रांड वैल्‍यू एक फीसदी वृद्धि के साथ 90.19 अरब डॉलर हो गई है। बावजूद इसके दुनिया की टॉप ब्रांड सूची में इसका स्‍थान चौथा है। माइकोसॉफ्ट कॉरपोरेशन भी एक अमेरिकन मल्‍टीनेशनल कंपनी है, जिसका मुख्‍यालय वॉशिंगटन के रेडमोंड में है। यह कंपनी कम्‍प्‍यूटर सॉफ्टवेयर, कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रोनिक्स और पर्सनल कम्‍प्‍यूटर्स को डेवलप, निर्माण, लाइसेंस, सपोर्ट और बिक्री करती है। राजस्‍व के मामले में यह दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी है।