Showing posts with label distillery -plant. Show all posts
Showing posts with label distillery -plant. Show all posts

Monday, July 20, 2015

बारां जिले में लगेगा 400 करोड़ का डिस्टलरी प्लांट

कोटा। झालावाड़ में 1000 करोड़ का निवेश होने के बाद अब बारां जिले के भी दिन फिरेंगे। शाहाबाद इलाके में दिल्ली की एक कंपनी डिस्टलरी प्लांट लगाएगी। यहां स्प्रिट तैयार होगी। कार्या    केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स कंपनी इस प्लांट में 400 करोड़ का निवेश करेगी। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 1000 व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। रीको से इसी माह के पहले सप्ताह में करीब 90 एकड़ भूमि कंपनी को दी है।
 कंपनी के डायरेक्टर नवजीत सिंह सोबती ने बताया कि प्लांट पूरा होने में करीब ढाई साल लगेंगे। फिलहाल प्राइमरी स्तर पर ही इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर रीको को सौंपी है। इंडस्ट्री का पहला फेज अगले छह महीने में शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी एनवायरमेंट क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हाड़ौती में यह पहला निजी प्लांट होगा, जहां पर इसका उत्पादन होगा। कंपनी का मुख्यालय दिल्ली ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में है। कंपनी बीएसई में रजिस्टर्ड है।
 रीको के सीनियर रीजनल मैनेजर पीआर मीणा ने बताया कि नए उद्योगों के लिए कोटा में जगह नहीं होने के कारण निवेशकों को बारां जिले के इस इलाके में उद्योग लगाने का सुझाव दिया जाता है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी कई उद्योग शहर में जमीन नहीं मिलने के कारण नहीं लग पाए। जिसमें हरियाणा की ग्लास कंपनी एवं गुजरात की बालाजी वेपर्स कंपनी शामिल है।