Showing posts with label Philips Two In One Monitor. Show all posts
Showing posts with label Philips Two In One Monitor. Show all posts

Thursday, June 5, 2014

Philips ने पेश किया 2-in-1 मॉनिटर, दो स्क्रीन पर कर सकते हैं अलग-अलग काम

ताईवान में  टेक्नोलॉजी फेयर कम्प्यूटेक्स 2014 में दुनियाभर की आई टी कंपनियों ने शिरकत की। इस फेयर में अत्याधुनिक स्मॉर्टफोन, स्मॉर्टवॉच समेत कई उत्पाद पेश किए गए। इस फेयर में 1.3 लाख विजिटर्स आ सकते हैं। इस फेयर में फिलिप्स के एक गैजेट ने सबका ध्यान खींच लिया है। ये गैजेट था फिलिप्स का नया टू-इन-वन मॉनिटर। फिलिप्स के इस मॉनिटर को कम्प्यूटेक्स 2014 में d&i गोल्ड अवॉर्ड मिला है।
 इस मॉनिटर को अपनी आउटस्टैंडिग इनोवेशन डेवलपमेंट के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मॉडल नंबर 19DP6QJNS के नाम से इस मॉनिटर को पेश किया गया है। सबसे खास बात ये है कि इस मॉनिटर में 19 इंच की दो स्क्रीन लगाई गई हैं।
 जैसा की पहली स्लाइड में बताया गया है इस मॉनिटर में 19-19 इंच की दो स्क्रीन लगी हुई हैं। ये स्क्रीन एक साथ 38 इंच की डिस्प्ले क्वालिटी देती हैं। इससे प्रोडक्टिविटी के साथ स्ट्रीमलाइन व्यू मिलता है। 3.5 mm के पतले बॉर्डर के साथ पेनोरामिक IPS डिस्प्ले कलर क्वालिटी को और बढ़ा देता है। इस मॉनिटर की क्वालिटी कुछ ऐसी है कि ये किसी भी व्यूप्वाइंट से एक जैसा डिस्प्ले देता है। 2014 के अंत तक ये मॉनिटर बिक्री के लिए आ जाएगा। ये दोनों स्क्रीन स्पेस सेविंग स्टैंड से अलग किया गया है। इसका डिजाइन ज्यादा से ज्यादा एडजस्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दोनों ही स्क्रीन 22.5 डिग्री तक आगे और पीछे की ओर मोड़ी जा सकती हैं। इससे यूजर्स को परफेक्ट व्यूइंग एंगल मिल सकता है। फिलिप्स का ये टू इन वन मॉनिटर मल्टिपल कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आएगा। 1 डिस्प्ले पोर्ट के अलावा, 1 VGA इनपुट और दूसरे डिस्प्ले में HDMI पोर्ट के साथ यूएसबी कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा, MHL कनेक्टिविटी मोबाइल डिवाइस को बड़ी स्क्रीन में दिखाएगा। इसकी मदद से स्मार्टफोन या टैबलेट में मौजूद कंटेंट को चार्जिंग के दौरान भी बड़ी स्क्रीन में देखा जा सकेगा।