Showing posts with label centeralized bill payment system. Show all posts
Showing posts with label centeralized bill payment system. Show all posts

Sunday, April 27, 2014

अलग-अलग बिल भुगतान से मुक्ति दिलाएगा रिजर्व बैंक

कोटा । अलग-अलग जगह बिल का भुगतान करने के झंझट से जल्द छुटकारा मिल सकता है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने लोगों की सुविधा के लिए 'सेंट्रलाइज्ड बिल पेमेंट सिस्टम' का सुझाव दिया है। केंद्रीय बैंक ने सभी तरह के बिल भुगतान के लिए एक अलग संस्था बनाने का सुझाव दिया है। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो बिल भुगतान के मामले में जल्द थोड़ी सहूलियत होगी। रिजर्व बैंक के मुताबिक फिलहाल बिल भुगतान के मामले में इंटर ऑपरेबिलिटी नहीं है, लिहाजा लोगों को अलग-अलग सेवाओं के बिल की रकम चुकाने में दिक्कत होती है। इस समस्या से निपटने के लिए 'भारत बिल पेमेंट सर्विस' (बीबीपीएस) शुरू करने की जरूरत है
सारे बिल पेमेंट एक ही जगह
बीबीपीएस के तहत लोग एक ही जगह पानी, बिजली और मोबाइल बिल के साथ-साथ स्कूल फीस और इंश्योरेंस प्रीमियम तक का भुगतान कर सकेंगे। ग्राहक ऐसी जगह कैश, चेक, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान कर पाएंगे।
वेबसाइट पर भी मिलेगी सुविधा
बीबीपीएस एक ही वेबसाइट पर सारे बिल पेमेंट करने की सुविधा भी देगा। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 'भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट' बीबीपीएस के तहत काम करेगी। ये यूनिट बिलर्स और बिल भुगतान की सुविधा देने वाले एग्रीगेटर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने का काम करेगी। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी इलाको में एजेंट के जरिए भी यह सेवा दी जा सकेगी।