Showing posts with label this-machine-will-make-water-from-air. Show all posts
Showing posts with label this-machine-will-make-water-from-air. Show all posts

Friday, May 9, 2014

मशीन हवा से बनाएगी पानी

कोटा। पीने के पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। वैसे तो पानी हवा में मौजूद होता है, लेकिन उससे पानी कैसे बने । खबर है कि एक कंपनी ने हाल ही में हवा से पानीबनाने की तकनीक को विकसित किया है।
इस टेक्नॉलॉजी से अधिक नमी वाली हवा के तापमान को कम किया जाता है और इसके फलस्वरूप हवा में मौजूद पानीके अणु नीचे गिरने लगते हैं और इन्हें एकत्रित कर लिया जाता है। कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार हवा के इस यंत्र में से गुजरने पर सिस्टम हवा की आर्द्रता को कम करने का काम करता है और एकत्रित पानीको एक विशेष टैंक में एकत्रित कर लिया जाता है।
इस पानीको एक बड़े फिल्टरेशन तंत्र से गुजारा जाता है, जिसके कारण इसमें होने वाली संभावित सूक्ष्मजैव या रसायन संबंधी अशुद्धियां अलग हो जाती हैं। यह मशीन एक दिन में 250-800 लीटर पानीबना सकती है। जिसकी मात्रा तापमान और आर्द्रता के आधार पर भिन्न हो सकती है। इस सिस्टम से सिर्फ 1.5 रुपए में एक लीटर शुद्ध पानी बन जाएगा।