Showing posts with label can-extract-gold-from-old-phones. Show all posts
Showing posts with label can-extract-gold-from-old-phones. Show all posts

Tuesday, September 6, 2016

खराब हो चुके स्मार्टफोन और कम्प्यूटर्स से निकलेगा सोना

नया फोन या कम्प्यूटर लेते समय ये जानते ही हैं एक दिन खराब होगा लेकिन जब खराब हो जाए तो उसे फेंके नहीं क्योंकि ये आपको गोल्ड दे सकता है। इसकी विधि सामने आ गई है आप भी अपनाएं। - आपको गोल्ड दे सकता है। इसकी विधि सामने आ गई है आप भी अपनाएं।
आपके स्मार्टफोन में छिपा हुआ है सोना। यकीन नहीं हो रहा ना? लेकिन ये सच, आपके मोबाइल के अंदर सोना और चांदी होता है इसलिए अगर आपका कंप्यूटर और स्मार्टफोन खराब हो जाए तो उसे कभी भी फेकिए मत।
यूके की University of Edinburgh के शोधकर्ताओं का मानना है कि इस कीमती धातु सोना को खराब इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से निकालने के तरीके में सुधार करके हम सोने की खदानों से सोना निकालने की प्रक्रिया को कम कर सकते हैं। इससे सोना खनन के दौरान निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड गैस की मात्रा को कम कर सकते हैं। इससे पर्यावरण पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
अब आप भी बेकार की इलेक्ट्रॉनिक कचरों से सोना हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सारे ई-कचरे को सोने को गलाने वाले बर्तन में रखें और उसे पूरी तरह से गला दें। इस कचरे को जलाने के बाद जो बेकार की चीजें होंगी, वो राख के रूप में उससे अलग हो जाएंगी।
बाकी बचे ई-कचरे को हम दुबारा से उसी बर्तन में डालकर भट्टी में डाल दें। ये आप पर निर्भर करता है कि आप इलेक्ट्रॉनिक भट्टी का इस्तेमाल करते हैं या कोई अन्य पारंपरिक भट्टी। पूरे ई-कचरे को 1700 डिग्री गर्म करने के बाद आप उसे निकालें और एसिड से साफ करके कॉपर को अलग कर दें। इस पूरी तरह से लाल गर्म हो चुके ई-कचरे को निकालें और लौह तत्वों को अलग कर दें।
इसके बाद इसे 1700 डिग्री टेंपरेचर पर गर्म करें।कॉपर को अलग करने के बाद बचे सामान को फिर से एसिड में डाल दें। इसके बाद उसे अलग करें। आखिर में आपके पास 4 मिलिग्राम सोना बचेगा। पर इन सबमें इस्तेमाल हुए ई-कचरे का वजन कम से कम 2 किलोग्राम होना चाहिए, ई-कचरे में ये हिस्सा सर्किटबोर्ड का हो, इस बात का भी खास ख्याल रखे।