Showing posts with label tvs-star-city-plus-launched. Show all posts
Showing posts with label tvs-star-city-plus-launched. Show all posts

Saturday, May 24, 2014

टीवीएस ने उतारी मॉडर्न स्टाइल, कंफर्ट और माइलेज बाइक

टू व्हीलर कंपनी टीवीएस ने अपनी नई बाइक टीवीएस स्टार सिटी प्लस को नई दिल्ली में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को मॉर्डन स्टाइल, शानदार परफॉर्मेंस और कंफर्ट फीचर्स के साथ पेश किया है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस की कीमत 41,500 से 44,500 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) तय की गई है।
इंजन और परफॉर्मेंस
कंपनी टीवीएस स्टार सिटी प्लस को ऑटो एक्सपो 2014 के दौरान प्रदर्शित कर चुकी है।
कंपनी ने इसमें 110 सीसी डीएलआई तकनीक वाला इंजन इस्तेमाल किया है। जो 8.1 बीएचपी का पावर और 8.1 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ये 5 स्पीड गियरबॉक्स पर काम करती है।
टीवीएस सिटी प्लस की अधिकतक स्पीड की बात करें तो ये 90 किमी प्रति घंटा है। ये 7.6 सेकेंड में 60 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाजार में पहले से मौजूद महिंद्रा सेंच्युरो, हीरो पेशन एक्सप्रो और होंडा ड्रीम युगा जैसी बाइक्स को चुनौती देने वाली है। कंपनी का दावा है कि टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक 86 किमी प्रति लीटर माइलेज देने में सक्षम है। ये बाइक स्कारलेट, ऑस्कर ब्लैक, शो स्टॉपर ब्लू और टाइटेनियम ग्रे रंगों में मौजूद है।