Showing posts with label ATM. Show all posts
Showing posts with label ATM. Show all posts

Thursday, June 5, 2014

अब एटीएम पर अंगूठा लगाओ, रुपए निकालो

दिनेश माहेश्वरी
कोटा। एटीएम पर धोखाधड़ी से बचाने के लिए अब ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम वाले एटीएम लगाए जा रहे हैं। इस एटीएम पर अंगूठा लगाओ और बस रुपए निकालो। शहर में इस तरह के एटीएम लगाने की पहल सबसे पहले वक्रांगी सॉफ्टवेयर कंपनी ने की है। अभी तक कोटा समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में 19 एटीएम लग चुके हैं।
एटीएम पर पिन चोरी या कार्ड के क्लोन बनाकर खाते से रुपए उड़ाने वाली घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। इन्हीं सब धोखाधड़ी से बचाने के लिए कंपनी ने देश में पहली बार बॉयोमेट्रिक एटीएम की शुरुआत की है। कंपनी को राजस्थान एवं महाराष्ट्र में व्हाइट लेबर एटीएम लगाने का लाइसेंस मिला है। कंपनी का राजस्थान में बैंक ऑफ बड़ौदा और सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया समेत नौ बैंकों के साथ टाई-अप हुआ है।
 आधार नंबर जरूरी: 

इस तरह के एटीएम पर अंगूठा लगाकर रुपए निकालने के लिए ग्राहक का आधार कार्ड जरूरी है। भले ही सभी सरकारी योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता समाप्त हो गई हो, लेकिन फिर भी इस एटीएम पर अगर रुपए निकालने हैं तो आधार कार्ड का होना आवश्यक है। ग्राहक को अपने आधार कार्ड की प्रति बैंक को देनी होगी, ताकि वह आपकी पहचान के लिए अंगूठा एवं अंगुलियों के बायोमेट्रिक निशान अपने पास रख सके।
:एटीएम कार्ड भी आधार से लिंक होगा: जब आप बैंक को अपने आधार कार्ड की प्रति देंगे तब बैंक आपको आधार नंबर से लिंक करने वाला एटीएम कार्ड देगा। जैसे ही आप एटीएम पर अपना कार्ड लगाएंगे आपका अंगूठा वह एटीएम पहचान लेगा। इसके लिए अलग से पिन नंबर की जरूरत नहीं होगी।

अभी कहां-कहां लगे
कंपनी अभी तक इस तरह के 19 एटीएम लगा चुकी है। रानपुर, कैथून, रायपुरा, सांगोद कोटा में इन्द्र विहार, राजीव नगर आदि जगहों पर एटीएम लगाए हैं। शहर में इसका शुभारंभ जल्दी किया जाएगा।

Thursday, May 22, 2014

एटीएम बोलेगा, आपको कितना कैश चाहिए

कोटा।  जल्दी ही आपका वास्ता ऐसे एटीएम से पड़ेगा, जो आपसे बातचीत करेंगे। ये एटीएम आपसे पूछेंगे कि आपको कितना कैश चाहिए। ये एटीएम आपको बताएंगे भी कि आपके खाते में कितना पैसा है। आरबीआई के ताजा निर्देश के बाद बैंकों को अब बातचीत और ब्रेल कीपैड सुविधा से युक्त एटीएम स्थापित करने होंगे। यह निर्देश एक जुलाई 2014 से लागू हो जाएगा। इसके बाद बैंक जितने भी एटीएम स्थापित करेंगे, उनमें यह दोनों सुविधाएं निश्चित तौर पर मौजूद होंगी। इसके अलावा बैंकों को उन सभी एटीएम में भी यह सुविधाएं स्थापित करनी होंगी, जिनमें अभी यह सुविधा नहीं है। बैंकों को एक समय सीमा के भीतर यह काम करना होगा।
 रैम्प की सुविधा भी देनी होगी
इसके अलावा बैंकों को सभी एटीएम के साथ रैम्प की सुविधा भी देनी होगी, ताकि व्हील चेयर इस्तेमाल करने वाले या शारीरिक अक्षमता वाले लोग आसानी से एटीएम तक पहुंच सकें। बैंकों को यह भी ध्यान देना होगा कि एटीएम की ऊंचाई व्हीलचेयर इस्तेमाल करने वालों के लिए परेशानी पैदा न करे।
 बैंक देंगे मैग्निफाइंग ग्लासेज
यही नहीं, आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपनी शाखाओं के प्रवेश द्वार (इन्ट्रेन्स) पर रैम्प की सुविधा दें, ताकि ऐसे लोग आसानी से बैंक शाखा में प्रवेश कर सकें। बैंकों को यह भी कहा गया है कि वे कम देख सकने वाले लोगों के लिए मैग्निफाइंग ग्लासेज की व्यवस्था करें।

Friday, April 18, 2014

एटीएम पर अब हिंदी में भी पर्ची

कोटा । अब बैंकों व डाकघरों के एटीएम हिंदी में भी ट्रांजेक्शन की पर्ची देंगे। बैंकों को इसके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तर्ज पर डाइबोल्ड के एटीएम लगाने होंगे। फिलहाल देश में तीन कंपनियों के एटीएम काम कर रहे हैं। इनमें केवल बहुराष्ट्रीय कंपनी डाइबोल्ड के एटीएम में हिंदी व अंग्रेजी में पर्ची देने की सुविधा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग की सचिव नीता चौधरी ने आरबीआइ के गवर्नर व राष्ट्रपति के विभिन्न आदेशों का हवाला देते हुए सभी बैंकों को यह पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि सभी केंद्रीय व राज्य सरकार के अधीन सरकारी, गैर सरकारी उपक्रम, बैंक व अन्य सभी कार्यालयों के कंप्यूटर में अब हिंदी फोंट होना अनिवार्य है। इसके अलावा इनकम टैक्स रिटर्न और ई-रिटर्न भी अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दाखिल हो सकेगा। आयकर विभाग को इसके लिए 30 जून तक व्यवस्था करनी होगी।

Friday, April 11, 2014

एटीएम से निकल रहे फटे नोट