Showing posts with label Get Education Loans At A Click. Show all posts
Showing posts with label Get Education Loans At A Click. Show all posts

Friday, September 4, 2015

एजुकेशन लोन और स्कालरशिप एक ही पोर्टल से

दिल्ली। अगर आप उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं, सरकार ने अब एजुकेशन लोन लेना बेहद आसान कर दिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी कार्यक्रम के अंतर्गत स्कॉलरशिप के साथ ही एजुकेशन लोन स्कीम्स की प्रक्रिया को आसान बनाने और इनकी निगरानी के लिए पूरी तरह सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पर आधारित फाइनेंशियल ऐड अथॉरिटी का प्रस्ताव किया था, जिसके तहत एक पोर्टल https://www.vidyalakshmi.co.in/Students/index की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से एजुकेशन लोन के अलावा स्कॉलरशिप भी हासिल की जा सकती है। सरकार ने इस पोर्टल को गरीब और वंचित तबके के बच्चों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है।
लोन लेने की क्या है प्रक्रिया, कैसे कर सकते हैं आवेदन
इसके माध्यम से सिर्फ तीन आसान स्टेप्स से एजुकेशन लोन हासिल किया जा सकता है। सबसे पहले आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उसके बाद एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म की खासियत यह है कि इसके माध्यम से आप कई बैंकों में एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
पोर्टल की क्या हैं खासियत
विद्यालक्ष्मी पोर्टल छात्र-छात्राओं को बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले एजुकेशन लोन और सरकारी स्कॉलरशिप्स से जुड़ी जानकारियां और एप्लीकेशन जमा कराने की सुविधा देता है। इसकी खासियत इस प्रकार हैः
*बैंकों की एजुकेशन लोन स्कीम्स से संबंधित जानकारियां
*छात्र-छात्राओं के लिए एक समान एजुकेशनल लोन एप्लीकेशन
*एजुकेशनल लोन के लिए कई बैंकों में आवेदन
*बैंकों को छात्रों की लोन एप्लीकेशन डाउनलोड करने की सुविधा
*बैंकों को लोन प्रोसेसिंग स्टेटस अपलोड करने की सुविधा
*छात्र-छात्रों को एजुकेशनल लोन से संबंधित शिकायतों/पूछताछ के लिए बैंकों को ई-मेल भेजने की सुविधा
*सरकारी स्कॉलरशिप्स के बारे में सूचना और एप्लीकेशन के लिए नेशनल स्कॉलरशिप्स पोर्टल का लिंकेज
पोर्टल के माध्यम से इन बैंकों से हासिल कर सकते हैं लोन
विद्यालक्ष्मी पोर्टल के माध्यम से 15 बैंकों से एजुकेशन लो हासिल किया जा सकता है। ये बैंक इस प्रकार हैं-
भारतीय स्टेट बैंक , आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक
कॉरपोरेशन बैंक , देना बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ओबीसी, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, विजया बैंक
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक
क्या होगी इंटरेस्ट रेट
इस पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले एजुकेशन लोन के लिए इंटरेस्ट रेट बैंक और उनकी योजनाओं के आधार पर होंगी। इसलिए आवेदक को लॉगइन के बाद लोन सर्च पेज पर इंटरेस्ट के बारे में जांच कर लेनी चाहिए।