Showing posts with label banks-provide-these-banking-services-without-kyc. Show all posts
Showing posts with label banks-provide-these-banking-services-without-kyc. Show all posts

Wednesday, October 12, 2016

इन बैंकिंग सेवाओं के लिए नहीं होती है KYC की जरूरत

कोटा। बैंक से जुड़ी किसी भी सेवा का फायदा लेने के लिए आमतौर पर केवाईसी की जरूरत होती है। फिर वो चाहे बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर खोए हुए एटीएम कार्ड के बदले मिले नए एटीएम कार्ड का पिन एक्टीवेशन। लेकिन अगर आप सजग हैं तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि बैंक से जुड़ी चार सेवाएं ऐसी भी होती हैं जिनके लिए आपको केवाईसी डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होती। जानिए कौन सी हैं वो सेवाएं-बैंक अकाउंट को ट्रांसफर करवाना
मान लीजिए की इलाहाबाद बैंक शाखा में आपका बैंक खाता है और आप इसे इलाहाबाद बैंक की किसी दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो आपको इस स्थिति में दोबारा केवाईसी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आप बैंक में दर्ज पते की जगह कहीं और रह रहे हैं तो आपको अपने मौजूदा एड्रेस के बारे में बैंक को डिक्लेयरेशन देना ही होगा।एक ही बैंक में कई खाते खोलने के लिए
अगर आपने किसी बैंक में केवाईसी मानकों को पूरा किया है और आप उसी बैंक में कोई दूसरा अकाउंट भी खोलना चाहते हैं तो आपको नए सिरे से केवाईसी की औपचारिकता पूरी नहीं करनी होगी। मसलन पंजाब नेशनल बैंक में अगर आपका सेविंग बैंक अकाउंट है और आप उसी बैंक में एफडी या फिर पीपीएफ अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आपको दोबारा से केवाईसी डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी।बैंक से नया डेबिट कार्ड लेने के लिए
डेबिट कार्ड कहीं गुम हो जाने या फिर खराब हो जाने की सूरत में अगर आप बैंक में नए डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं तो आपको फिर से केवाईसी नहीं देना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि डेबिट कार्ड किसी खाता धारक को ही जारी किया जाता है और खाता खुलने के दौरान ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है।
इन्श्योरेंस ओर म्युचुअल फंड लेने के लिए
वहीं अगर आप अपने बैंक (जहां आपका खाता हो) से इन्श्योरेंस और म्युचुअल फंड प्रोडक्ट की खरीद करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको केवाईसी डॉक्युमेंट देने की जरूरत नहीं होती है।