एनपीसीआईएल ने हाल ही में इंटीग्रेटेड पेमेंट के लिए एक डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसमें एक सरल पेमेंट सिस्टम बनाने की बात कही गई है। कंपनी ने सभी संबंधित पक्षों से नए पेमेंट सिस्टम को विकसित करने के लिए सुझाव मांगे हैं। जिसके आधार पर पूरे सिस्टम को तैयार किया जाएगा।
एक क्लिक में होगा पैसा ट्रांसफर
एनपीसीआईएल के अनुसार नई तकनीक को बेहद सरल बनाने पर जोर है, जिससे कि कोई भी आसानी से इस्तेमाल कर सके। नई तकनीकी में आधार नंबर, रूपे कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल पैसे ट्रांसफर करने में होगा। यानी पैसे ट्रांसफर के लिए बैंक खाता नंबर लिखने की जरूरत नहीं होगी।







