Showing posts with label new-material-to-end-daily-smartphone-charging-problem. Show all posts
Showing posts with label new-material-to-end-daily-smartphone-charging-problem. Show all posts

Monday, November 30, 2015

स्‍मार्टफोन चार्ज करने की झंझट खत्‍म करेगा नया टचस्‍क्रीन

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने नई तरह के टचस्‍क्रीन मटेरियल को खोजा है जो सूर्य की सीधी रोशनी में उच्‍च दृश्‍यता वाली है और इसे चलने के लिए काफी कम पावर की आवश्‍यकता है।
नये मटेरियल की क्षमता देखने के लिए कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स में कुछ बड़े प्‍लेयर्स के साथ टीम अभी भी बात-चीत कर रही है कि यह नया मटीरियल अगले कुछ सालों में वर्तमान के एलसीडी टचस्‍क्रीन की जगह ले सकता है या नहीं। बॉडी टेक्‍नोलॉजीज द्वारा विकसित, नयी टेक्‍नोलॉजी कंज्‍यूमर्स को उनके स्‍मार्टफोन के प्रतिदिन के चार्जिंग की समस्‍या से निजात दिला सकती है।
एक रिसर्चर पिमैन होसैनी ने कहा, ‘हम नए बाजार का निर्माण कर सकते हैं। आपको प्रत्‍येक रात को स्‍मार्टवॉच को चार्ज करना पड़ता है लेकिन अब आपके पास ऐसा स्‍मार्टवॉच या स्‍मार्ट ग्‍लास होगा जिसे अधिक पावर की जरूरत न हो, आप इसे हफ्ते में एक बार चार्ज करेंगे।‘शोधकर्ताओं का कहना है कि उनका अल्‍ट्रा-थिन डिस्‍प्‍ले मटेरियल सीधी सूर्य की रोशनी में भी काफी अच्‍छे रेज्‍योलूशन के साथ बेहतर रंग दिखाता है।