Showing posts with label Allow begin flight from Kota CM. Show all posts
Showing posts with label Allow begin flight from Kota CM. Show all posts

Monday, June 23, 2014

सीएम अनुमति दें तो कोटा से शुरू हो फ्लाइट

कोटा। सुप्रीम एवीएशन कोटा से विमान सेवा शुरू करने को तैयार है। इसके लिए कंपनी ने पायलट तक नियुक्त कर दिए हैं और शिड्यूल भी तैयार कर लिया। बस अब मुख्यमंत्री राजे से लिखित स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलने के 15 दिन में कंपनी कोटा से विमान सेवा शुरू कर देगी। कंपनी का दावा है कि उसने एयरपोर्ट अथॉरिटी से एनओसी भी ले ली है। कंपनी के सीईओ चेयरमैन अमित के अग्रवाल ने भास्कर को बताया कि कंपनी राजस्थान में विमान सेवा शुरू करने के लिए तैयार है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। शिड्यूल तैयार कर लिया गया है। किराया भी तय कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने मौखिक स्वीकृति तो दे दी, लेकिन लिखित में स्वीकृति मांगी गई है। कंपनी 12 सीटर विमान चालू करेगी, इसमें से पांच सीटों की सरकार से गारंटी भी मांगी गई है। इस प्रकार की गारंटी उन्हें महाराष्ट्र और उड़ीसा से मिल चुकी है। गुजरात में निविदाएं जारी हो चुकी हैं। बस राजस्थान से स्वीकृति मिलना बाकी है। सरकार के साथ उनका पत्राचार चल रहा है, लेकिन जवाब नहीं आ रहा।ल की ऐंकर ने की सूइसाइड की कोशिश