Showing posts with label charge-portable-electronics-in-10-minutes. Show all posts
Showing posts with label charge-portable-electronics-in-10-minutes. Show all posts

Thursday, June 12, 2014

10 मिनट में चार्ज हो जाएंगे आपके स्‍मार्टफोन और टेबलेट

 अब वो दिन गए जब हमें अपने किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करने में घंटों समय लग जाते थे क्योंकि शोधकर्ताओं ने लिथियम आयन बैटरी एनोड्स के लिए नया आर्किटेक्चर विकसित किया है जो सभी पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक्स को केवल 10 मिनट में चार्ज कर देंगे। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने लिथियम आयन बैटरी एनोड्स के लिए कोन आकार के कार्बन नैनोट्यूब क्लस्टर से तीन आयामों से सजा हुआ सिलिकान का आर्किटेक्चर विकसित किया है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों और पोर्टेबल इलेक्ट्रिोनिक डिवाइसेज के लिए विकल्प के तौर पर लिथियम-आयन बैटरी का उपयोग किया जाता है क्योंकि ये रिचार्जेबल होते हैं। एनोड उपकरण का ही एक रूप सिलिकॉन है जो काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसकी कुल चार्जिग क्षमता लिथियम आयन बैटरी एनोड्स पर आधारित कामर्सियल ग्रेफाइट से दस गुणा ज्यादा होती है।
स्मॉल नामक जर्नल में हुआ प्रकाशित
साधारणतया प्रयोग होने वाले ग्रेफाइट एनोड की जगह सिलिकॉन एनोड का प्रयोग बैटरी की क्षमता को 63 प्रतिशत बढ़ा देता है। शोधकर्ताओं ने अब तीन डायमेंशन से कार्बन नैनोट्यूब से सजा हुआ सिलिकॉन का आर्किटेक्चर दिया है। इस आर्किटेक्चर पर आधारित लिथियम आयन बैटरी में भी उच्च कोटि की रिवर्सिबल क्षमता व चक्रण की स्थिरता देखी गई है।
इस शोधपत्र के लेखक वी वांग ने कहा, चार्ज व डिस्चार्ज के अल्ट्राफास्ट रेट के दो कारण होते हैं। उनमें से पहला, कॉपर फ्वाइल में लिपटा हुआ ग्राफीन व कार्बन नैनोट्यूब का कनेक्शन जो इलेक्ट्रोड सिस्टम में ऊष्णता ट्रांसफर करता है और दूसरा कोन आकार का आर्किटेक्चर जो इलेक्ट्रोड में इलेक्ट्रोलाइट के परस्पर प्रवेश के छोटे-छोटे चैनल्स बनाता है। यह शोध स्मॉल नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ था।