Showing posts with label watch-the-80page-book-has-brought-engineering-student. Show all posts
Showing posts with label watch-the-80page-book-has-brought-engineering-student. Show all posts

Sunday, May 24, 2015

स्‍मार्टवॉच में 80 पेज की ई-बुक, नकल में पकड़ाया

कोटा। बीई की सेमेस्टर परीक्षा में  एक छात्र स्मार्ट रिस्ट वॉच से नकल करते पकड़ा गया। छात्र स्मार्ट वॉच में 80 पेज की बुक डाउनलोड कर लाया था। छात्र को घड़ी से नकल करता देख यूनिवर्सिटी की फ्लाइंग स्क्वाड की टीम व परीक्षा केंद्र के इनविजिलेटर भी चकित रह गए। छात्र पर नकल प्रकरण दर्ज कर लिया गया है
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) की अप्रैल-जून की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही थी।  इसके तहत श्री शंकराचार्य टेक्नीकल कैंपस के एस-1 जुनवानी में बीई छठे सेमेस्टर की परीक्षा थी। इसमें ईईई के पावर इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइज सर्किट विषय की परीक्षा में संतोष रूंगटा कॉलेज समूह के आरसीईटी भिलाई का छात्र नकल करता पकड़ा गया।
एसएसटीसी आरसीईटी कोहका का परीक्षा केंद्र है। छात्र ने नई टेक्नोलॉजी की रिस्ट वॉच में विषय से संबंधित 80 पेज की बुक डाउनलोड कर रखी थी। बताते हैं कि परीक्षा के दौरान छात्र द्वारा बार-बार घड़ी देख कर आंसर लिखने के कारण इनविजिलेटर का शक हुआ। फिर छात्र के पास जाने पर उसे नकल करते पकड़ा गया।
इसी दौरान यूनिवर्सिटी की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस टीम ने स्मार्ट वॉच को जब्त करके छात्र पर नकल प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
तो गिनाईं खूबियां
नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने यूनिवर्सिटी की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को सात हजार ヒपए कीमत वाली इस स्मार्ट वॉच की खूबियां भी गिनाईं। बताते हैं कि छात्र ने घड़ी को स्मार्ट फोन के टूल की तरह काम करना बताया। इसमें बुक डाउनलोड होने के अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट भी ऑपरेट की जा सकती हैं।