Showing posts with label Majithia -Date- Extended. Show all posts
Showing posts with label Majithia -Date- Extended. Show all posts

Saturday, August 1, 2015

मजीठिया वेज बोर्ड मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख खिसकी

कोटा। चर्चा ये थी कि तीन या चार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में मजीठिया मामले पर सुनवाई होगी. लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट की आई ताजा लिस्ट में इस मामले के लिए कोई तारीख तय नहीं हुई है. अब अगले हफ्ते जो लिस्ट आएगी, उसमें संभावना है कि सुनवाई की तारीख तय मिले. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में वीकली एक लिस्ट आती है जिसमें हफ्ते भर में मुकदमों की तारीखें तय होती हैं.
कई मामलों की तारीखें संभावित होती हैं लेकिन फाइनल लिस्टिंग के दौरान इसे आगे बढ़ा दिया जाता है. मजीठिया मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमों की तारीख आज 31 अगस्त को आई लिस्ट में नहीं दर्ज है. पहले माना जा रहा था कि आज आई लिस्ट में मजीठिया मामले पर सुनवाई की तारीख तीन या चार अगस्त मिल सकती है. पर ऐसा नहीं हुआ. अब चर्चा है कि 11 अगस्त को यह मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए अगली लिस्ट में नियत हो. हालांकि यह भी संभावना है कि यह प्रकरण अगले हफ्ते भी टाल दिया जाए. उपरोक्त जानकारी मजीठिया प्रकरण को लेकर सैकड़ों मीडियाकर्मियों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रहे एडवोकेट उमेश शर्मा ने दी.