Showing posts with label whatsapp-will-make-your-wedding-easy. Show all posts
Showing posts with label whatsapp-will-make-your-wedding-easy. Show all posts

Thursday, December 22, 2016

आपकी शादी की तैयारियों को आसान बना देगा whatsapp

दिनेश माहेश्वरी
कोटा।
शादी एक बड़ा इवेंट है। इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है लेकिन कितनी भी तैयारी कर लें, कछ न कुछ तो छूट ही जाता है। मेहमानों की लिस्‍ट से लेकर, वेन्‍यू, मेनू फायनल करना, कॉस्‍ट्यूम की टेंशन बहुत कुछ इसमें शामिल होता है। अब शादी के इस मौसम में व्‍हाट्स ऐप भी आपका पूरा साथ देने को तैयार है। व्‍हाट्स ऐप के पास ऐसे रोचक फीचर्स हैं जो कि आपकी वेडिंग प्‍लानिंग को आसान बना सकते हैं।
वार्डरोब कंसल्‍टिंग के लिए बेस्‍टफ्रेंड को वीडियो कॉल :
दूल्‍हा और दुल्‍हन दोनों ही अपने इस खास दिन पर अच्‍छे दिखना चाहते हैं। लेकिन आपके बेस्‍ट फ्रेंड से अच्‍छा और ईमानदार कंसल्‍टेंट कौन हो सकता है। अगर आपका बेस्‍ट फ्रेंड कहीं दूर बैठा है तो व्‍हाट्स ऐप वीड‍ियो कॉलिंग आपको करीब ले आएगा। वीडियो कॉलिंग बटन पर क्लिक करें और अपने लिए शानदार आउटफ‍िट्स पसंद करते हुए विस्‍तार से दोस्‍त से चर्चा करें। अच्‍छी बात तो यह है कि आप वीडियो कॉल के दौरान मल्‍टी टास्‍किंग कर सकते हैं। आप इस दौरान चैट्स पढ़ सकते हैं और यहां तक की वीडियो कॉल को फुल स्‍क्रीन लैंडस्‍केप मोड पर देख सकते हैं।
खुद को एक्‍सप्रेस करने के लिए नए कैमरा फीचर का उपयोग:
आपके व्‍हाट्स ऐप पर वीडियो शूट करने या फोटो क्लिक करने के बाद, आप उस पर कुछ लिख या ड्रा भी कर सकते हैं। आप कुछ इमोटिकॉन्‍स भी यूज कर सकते हैं। इसलिए अगर बार जब आप फंक्‍शन थीम फाइनल करें या वेडिंग इनवाइट डिजाइन उठाएं तो अपनों के साथ उनकी राय के लिए व्‍हाट्स ऐप पर शेयर करें।
को-ऑर्डिनेशन के लिए व्‍हाट्स ऐप ग्रुप्‍स :
अपने वेंडर्स, इवेंट मैनेजर्स, कैटरर या आपके फैमिली मेंबर्स के साथ को-ऑर्डिनेशन के लिए अलग व्‍हाट्स ऐप ग्रुप बनाएं। रिअल टाइम में बड़े ग्रुप के साथ बात करने का यह आसान तरीका हो सकता है। अगर आप ग्रुप एडमिन है तो आप अन्‍य लोगों को भी लिंक शेयर कर ग्रुप ज्‍वॉइन करने के लिए इनवाइट कर सकते हैं। 'एड पार्टिसिपेंट्स' चुने और 'ग्रुप इनवाइट लिंक' पर जाकर शेयरिंग ऑप्‍शन देखें
वेडिंग इनवाइट को मल्‍टीकास्‍ट करें:
एक बार में ही कई लोगों को ई-वेडिंग इनवाइट फॉर्वड कर सकते हैं। जिसे फॉर्वड करना हो उस पर जाए और उसके बाद एक या ज्‍यादा लोगों या फ‍िर ग्रुप के साथ शेयर करें। इस तरह आप अपना टाइम और पेपर भी बचा सकते हैं।
माइक बटन बड़े काम का:
व्‍हाट्स ऐप आपको आपके लंबे मैसेज को डिक्‍टेट करने का फीचर भी देता है। आपको केवल आपके कीपेड पर 'माइक' बटन को प्रेस करना है और बोलना है। इसलिए जब आपके हाथ में बहुत काम हो, या आप शॉपिंग बैग्‍स लिए जा रहे हो तो आप मैसेज भेजने के लिए 'माइक' का यूज कर सकते हैं।