Showing posts with label smartphone-will-now-be-transformed-into-tablet-or-laptop. Show all posts
Showing posts with label smartphone-will-now-be-transformed-into-tablet-or-laptop. Show all posts

Thursday, May 8, 2014

टेबलेट या लैपटाप में तब्दील हो सकेंगे स्मार्टफोन

कोटा। . वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा मोड़ने योग्य स्मार्टफोन बनाया है, जो स्क्रीन के आकार की दृष्टि से टेबलेट और नोटबुक में बदला जा सकता है। आकार बदलने वाले स्मार्टफोन को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि उपयोगकर्ता उसे तीन तरह से खोल सकते हैं। इससे जरूरत के अनुसार उपलब्ध स्थान में अतिरिक्त स्थान मिल सकता है।
इसके डिस्प्ले इस तरह अलग किए जाने योग्य होते हैं जिससे उपयोगकर्ता उपकरण को विविध आकारों में बदल सकते हैं। इसे एक अल्ट्रा नोटबुक आकार से लेकर मोड़ने वाला नक्शा तक का आकार दिया जा सकता है। कनाडा की क्वींस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड डायरेक्टर ऑफ ह्यूमन मीडिया लैब के प्रोफेसर डॉ. वर्टेगाल ने कहा कि पेपरफोल्ड में सभी डिस्प्ले स्वतंत्र या एकल प्रणाली के तौर पर काम कर सकते हैं।
यह मल्टीपल डिवाइस में परिवर्तित होने की अनुमति देता है। यह मोबाइल कार्य के लिए मांग पर आवश्यक बड़ी स्क्रीन या कीबोर्ड उपलब्ध कराने में मदद करती है। पेपरफोल्ड पर से टोरंटो में आयोजित एसएम सीएचआइ 2014 कांफ्रेंस में पर्दा उठाया गया।