Showing posts with label locker. Show all posts
Showing posts with label locker. Show all posts

Saturday, April 5, 2014

अप्रैल से बैंक में लॉकर रखना होगा महंगा

दिनेश माहेश्वरी
कोटा।
अगर आपने अपने कीमती दस्तावेज या गहने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के लॉकर में रखे हैं तो एक अप्रैल से 200 रुपए से लेकर 500 रुपए तक ज्यादा चुकाने होंगे।
लॉकरों के लिए अलग-अलग बढ़ोत्तरी
बैंक ने लॉकर के किराए और पेनल्टी की दरें रिवाइज की हैं, जो इसी एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी। शहरी और ग्रामीण बैंक शाखाओं के लॉकरों के लिए अलग-अलग बढ़ोत्तरी हुई है।
पेनल्टी भी अब 30 रुपए से लेकर तकरीबन 100 रुपए तक अधिक चुकानी होगी। बैंक ने इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत फ्री विजिट की संख्या भी घटा दी गई है।
24 बार इस सुविधा का लाभ- अभी तक ग्राहक लॉकर के 36 फ्री विजिट कर सकता था, लेकिन अब एक अप्रैल से वह केवल 24 बार इस सुविधा का लाभ उठा सकेगा। अलबत्ता, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज लाकर के किराए को पूर्ववत रखा गया है। यह क्रमश : 3000 और 6000 रुपए ही रहेगा। फ्री विजिट से ऊपर प्रति विजिट 50 रुपए का चार्ज भी पहले की ही तरह रखा गया है। उसमें कोई बदलाव नहीं है।
यूं हैं वर्तमान और रिवाइज्ड दरें (रु. में)
लॉकर ----- वर्तमान दरें - रिवाइज्ड दरें
स्माल - 800 मेट्रो/अरबन, 600 रूरल - 1000 मेट्रो/अरबन, 800 रूरल
 मीडियम - 1500 मेट्रो/अरबन, 1500 रूरल - 2000 मेट्रो/अरबन, 1800 रूरल
लॉकर - पेनल्टी वर्तमान में - रिवाइज्ड
  स्माल - 20 - 50
   मीडियम - 40 - 100
   लार्ज - 60 - 150
   एक्स्ट्रा लार्ज - 120 - 200