Showing posts with label alows use of cellphone during-flight. Show all posts
Showing posts with label alows use of cellphone during-flight. Show all posts

Thursday, April 24, 2014

अब विमान में फ्लाइट मोड पर कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल

कोटा। डीजीसीए ने विमानों के आकाश में उड़ान भरते समय भी इंटरनेट, मोबाइल व लैपटॉप के प्रयोग की अनुमति दे दी है। यात्री फ्लाइट मोड में रखकर मोबाइल व लैपटॉप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले भारत के आकाश में उड़ान भरते समय फ्लाइट्स में इंटरनेट या वाई-फाई के इस्तेमाल पर प्रतिबंध था। यह प्रतिबंध न सिर्फ घरेलू उड़ानों के यात्रियों के लिए था, बल्कि विदेशी उड़ानें भी जब भारतीय आकाश से गुजरती थी तो उन्हें भी इसका सामना करना पड़ता था।
पहले सिर्फ विदेशी उड़ानों के यात्री भारतीय वायुसीमा से बाहर जाने के बाद फिर से इंटरनेट या वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते थे। मगर अब घरेलू उड़ानों के यात्री भी इनका प्रयोग कर सकेंगे।
ब्रिटिश एयरवेज, एमीरेट्स, ऐतिहाद, सिंगापुर एयरलाइंस, थाई एयरलाइंस समेत करीब 30 अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों की उड़ानों में इंटरनेट व मोबाइल कनेक्टिविटी मुहैया कराने वाली कंपनी ऑनएयर ने हाल में भारत की सरकारी उड़ान एयर इंडिया के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई थी।
पहले इंटरनेट या वाई-फाई कनेक्टिविटी तो बहुत दूर की बात है, भारत में नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियम तो विमान के अंदर पूरे समय मोबाइल फोन जैसे पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को ऑफ रखने की बात कहते थे। इसके विपरीत अमेरिका व यूरोप ने जनवरी 2014 से अपने यात्रियों को उड़ान के पूरे समय मोबाइल फोन व पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को एरोप्लेन मोड में ऑन रखने की छूट दे रखी थी।