Showing posts with label mobile-will-draw-money-from-atm. Show all posts
Showing posts with label mobile-will-draw-money-from-atm. Show all posts

Sunday, December 4, 2016

मोबाइल निकालेगा एटीएम से पैसा

दिनेश माहेश्वरी
कोटा।
देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था की बात हो रही है और विभिन्न बैंक और ई-कामर्स कंपनियां ई-वॉलेट के जरिए खरीदारी की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा कैशलेस बैंकिंग के साथ कार्डलेस बैंकिंग की तरफ कदम बढ़ा रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा जल्द ही अपने ग्राहकों को कार्डलेस सेवा देने जा रही है।इस बैंक के वह ग्राहक जो नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हैं, एटीएम कार्ड पास नहीं होने पर भी एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे। हां, उनके पास एंड्रायड फोन होना चाहिए। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक दिसंबर को अपनी नेट बैंकिंग सेवा एम कनेक्ट के अतिरिक्त अधिक सिक्योरिटी फीचर और सुविधा वाली एम कनेक्ट प्लस नेट बैंकिंग सेवा लांच कर दी है। इस सेवा को कार्डलेस नकद निकासी से भी जोड़ा गया है।"कैश ऑन मोबाइल" नाम की सेवा को इस एप्लीकेशन के साथ जोड़ दिया गया है। इसके तहत व्यक्ति बैंक ऑफ बड़ौदा के किसी भी एटीएम से बिना डेबिट कार्ड के कैश निकाल सकते हैं। यही नहीं, अपने किसी परिचित को ओटीपी देकर देश के किसी भी कोने में बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा दे सकते हैं।हां, इस सेवा से 100 रुपये के गुणक में अधिकतम 5000 रुपये की सीमा तक नकद निकासी की जा सकती है।
बैंक के उच्च प्रबंधन के मुताबिक बैंक ग्राहकों को उच्च तकनीक सेवाएं दे रहा है। जल्द ही ग्राहकों को सेवा मिलेगी।एप लांच, सेवा 15 के पहले बैंक ने अपने सभी कर्मियों के एंड्रायड मोबाइल पर इस एप को लोड कराने के बाद प्रशिक्षण दिया है। अब इसका ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल सफल होने के बाद इसे सभी के लिए खोल दिया जाएगा। बैंक 15 दिसंबर तक इस सेवा को किसी भी दिन शुरू कर सकती है।ऐसे करेगा काम -गूगल प्ले से बड़ौदा एम कनेक्ट प्लस डाउनलोड करें और मोबाइल पर वेरीफाई करा लें। -एम कनेक्ट प्लस में विकल्प है कैश ऑन मोबाइल, इसे क्लिक करेंगे और एटीएम से कैश निकासी का विकल्प आएगा।-क्लिक करने पर छह अंकों का वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा।-ओटीपी मिलने के 15 मिनट के अंदर देश में कहीं भी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम में जाकर स्क्रीन पर लिखे मोबाइल सर्विस सेवा को क्लिक करना होगा।-क्लिक करने के बाद खुली विंडो में ओटीपी और निकाली जाने वाली रकम (जो नेट बैंकिंग पर फीड की गई है) भरें, एटीएम से रुपये निकल आए