Showing posts with label google-voice-input-tool-setup-guide. Show all posts
Showing posts with label google-voice-input-tool-setup-guide. Show all posts

Thursday, April 28, 2016

गूगल वायस सर्च से एंड्राॅयड फ़ोन पर बोलकर हिन्दी लिखें

अब हिन्दी भाषा बोलकर टाइप किया जा सकता है। कमस-कम एंड्राॅयड प्रयोगकर्ताओं के लिए गूगल ने इसे गूगल वॉइस इनपुट टूल के अंर्तगत जारी किया है। यानि एंड्राॅयड पर अब हिन्दी एस. एम. एस. या अन्य संदेश बिना टाइप किए सिर्फ़ बोलकर लिखे जा सकते हैं। इसे अपने एंड्राॅयड मोबाइल पर सक्षम करने के लिए भाषा और इनपुट सेटिंग्स के अंर्तगत गूगल वाइस टाइपिंग का विकल्प चुनना होगा। इसके दायीं ओर दिये गये सेटिंग आइकन को क्लिक करके हिन्दी भाषा को भी चुन लें। सुविधा के लिए किसी अन्य भाषा को न चुनें।
अब यहाँ से बाहर निकल जाएँ और एंड्राॅयड पर कोई इनपुट विंडो खोलें, जैसे- व्हाट्सऐप(वॉट्सैप), एस. एम. एस., टेक्स्ट, हैंगआउट, ईमेल, डाॅक्स आदि कुछ भी। आप यहाँ कीबोर्ड पर स्पेसबार के बायीं या दायीं ओर माइक या माइक्रोफ़ोन का आइकन दिखायी देगा।
अब माइक्रोफ़ोन आइकन पर क्लिक करें या उसे थोड़ी देर दबाये रखें, यह आपको स्पीक नाउ का स्क्रीन पर गोल बटन दिखायेगा। आप जैसे बोलना शुरू करेंगे यह बटन लाल रंग का हो जायेगा और रियल टाइम में समझकर हिंदी में टाइप करने लगेगा।