Showing posts with label -google-soon-launch-3d-image-capturing-tablet-. Show all posts
Showing posts with label -google-soon-launch-3d-image-capturing-tablet-. Show all posts

Friday, May 30, 2014

3डी इमेज कैप्चर करने वाला टैबलेट आ सकता है अगले माह

गूगल इंक 3डी इमेजेस को कैप्चर करने में सक्षम 7 इंच का टैबलेट उतारने की तैयारी कर रही है। कई कैमरों वाले इस टैबलेट को कंपनी ने 'प्रोजेक्ट टैंगो' नाम दिया है।
टैबलेट के प्रोटोटाइप अगले माह तक लांच हो सकते हैं। वॉल स्ट्रीट जरनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह टैबलेट कंपनी के एडवांस टेक्नोलॉजी एंड प्रोजेक्ट्स ग्रुप 'प्रोजेक्ट टैंगो' से संबंधित है। इस टैबलेट में दो रियर कैमरे, इन्फ्रारेड डेप्थ सेंसर्स व एडवांस सॉफ्टवेयर दिए जाएंगे। ये कैमरे 3-डाइमेंशनल इमेज कैप्चर कर सकेंगे।
एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलने वाला यह टैबलेट अपने आसपास के माहौल का मैप भी बनाएगा। कंपनी इसकी 4,000 यूनिट्स बाजार में उतारने की योजना बना रही है। हालांकि इस टैबलेट का उपयोग आम ग्राहक की बजाय ऐप डेवलपमेंट से जुड़े लोगों के लिए ज्यादा रहेगा।