Showing posts with label amount-will-be-credited-to-any-bank-machine. Show all posts
Showing posts with label amount-will-be-credited-to-any-bank-machine. Show all posts

Friday, April 17, 2015

किसी भी बैंक की मशीन से खाते में जमा होगी रकम

कोटा । जैसे आप किसी भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, जल्द ही उसी तरह किसी भी बैंक की डिपॉजिट मशीन से अपने खाते में नकदी जमा कर सकेंगे। रिजर्व बैंक (आरबीआई) इसे संभव बनाने के लिए सभी कैश डिपॉजिट मशीनों को नेशनल फाइनेंशियल स्विच (एनएफएस) से जोड़ने की योजना बना रहा है।
केंद्रीय बैंक के डिप्टी गर्वनर एचआर खान के मुताबिक एटीएम फिलहाल एनएफएस सुविधा से जुड़े हैं। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ने प्रस्ताव दिया है कि अब सभी कैश डिपॉजिट मशीनों को भी इससे जोड़ दिया जाए। इससे कोई भी ग्राहक किसी भी बैंक की मशीन से पैसा डिपॉजिट कर पाएगा।
खान के मुताबिक दैनिक ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे अतिरिक्त विकल्प लाने पर विचार है। एक दूसरे की मशीन के जरिये नकदी जमा करने पर ली जाने वाली इंटरचेंज फीस के मुद्दे पर अभी बैंक आपस में चर्चा कर रहे हैं। इस फीस पर फैसले के लिए आरबीआइ ने बैंकों को मंजूरी दे दी है। रिजर्व बैंक ने साइबर सिक्योरिटी पर भी फोकस फोकस बढ़ाया है।