Showing posts with label apps-for-maths-studies. Show all posts
Showing posts with label apps-for-maths-studies. Show all posts

Wednesday, June 4, 2014

MATHS की पूरी जानकारी सिर्फ एक ऐप में

ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनके लिए मैथेमेटिकल जानकारियां जुटाना आसान नहीं होता और वे उससे जुड़ी पहेलियों को भी हल नहीं कर सकते। वोल्फ्रॉम अल्फा एक ऐसा ऐप है जो आपकी सारी समस्या को सुलझा देगा। इसकी कार्य पद्धति और फीचर्स के कारण इस ऐप को कम्प्यूटेशनल नॉलेज इंजन कहा जाता है।
 इसमें आपको मैथेमेटिक्स के अलावा, एलिमेंट्री मैथ, नंबर्स, प्लॉटिंग, मैट्रिक्स, कैल्क्यूलस, ज्योमेट्री, डिफिनेशंस, नंबर थ्योरी, स्टेटस्टिक्स एंड डाटा एनालिसिस जैसे कई फीचर्स हैं। इसके अतिरिक्त इसके पार्ट में मटेरियल्स, इंजीनियरिंग, एस्ट्रोनॉमी, अर्थ साइंस, लाइफ साइंस, कम्प्यूटेशनल साइंस, यूनिट्स एंड मेज़र्स, डेट्स एंड टाइम एवं प्लेसेस एंड ज्योग्राफी है। यह बहुत ही उपयोगी और नॉलेज देने वाला है। वोल्फ्रॉम अल्फा ऐप तो है ही, इसकी वेबसाइट भी है।
कार्य करने का तरीका :

इस ऐप पर यदि आप आज की तारीख फीड करते हैं तो तत्काल ही इस दिन से संबंधित सारी जानकारी दिख जाएगी। जैसे कि यह साल का 102वां दिन है और 15वें सप्ताह में है। यह भी पता चलता है कि साल 27.67 प्रतिशत बीत चुका है और 72.33 प्रतिशत शेष है। इस दिन से जुड़ा बड़ा वैश्विक कार्यक्रम भी यह दिखा देता है। इस दिन सूर्योदय, सूर्यास्त का समय भी यह बता देता है। जो यूजर्स नॉलेज की ओर जाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहद उपयोगी हो सकता है।
बच्चों के लिए MATHS सीखना आसान बनाते हैं यह ऐप
 आमतौर पर गणित को बेहद बोरिंग और मुश्किल समझा जाता है, जबकि ऐसा है नहीं। बस जरूरत होती है, उसके बेसिक्स को समझने की। स्मार्टफोन के इस युग में ऐसे कई एप हैं, जिनसे बच्चों को गणित आसानी से सिखाया जा सकता है। उनकी मुश्किलें आसानी से हल हो सकती हैं। स्मार्टफोन के एप से गणित सीखना इजी भी है और फनी भी। हालांकि इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं निकालना चाहिए कि हर बच्चे के हाथ में स्मार्टफोन या टॅबलेट दे दिया जाए। उन्हें साथ में बिठाकर इसके माध्यम से सिखाया जा सकता है। इनमें आप इन ऐप्स को अपना सकते हैं।
बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स-

* किड्स एकेडमी- छोटे बच्चों के लिए ज्यादा उपयोगी
* नंबर मॉनस्टर- नंबरों की पहचान करने में सबसे उपयुक्त
* वी किड्स- मैथ गेम्स से नंबर व बेसिक मैथ्स की पहचान
* मैथ फार्म- मैथ्स के बेसिक गेम्स से मिलते हैं सवाल के सही जवाब
* मैथ बिंगो- नंबरों का यह गेम जोड़ने, घटाने, गुणा व भाग के लिए अच्छा है।