Showing posts with label search-took-several-tricks-to-change-note. Show all posts
Showing posts with label search-took-several-tricks-to-change-note. Show all posts

Tuesday, November 15, 2016

नोट बदलने की आसान तरकीबें खोज ली

1. महंगे सामान खरीदे
पुराने नोट निकालने के लिए लोगों ने कई जगह इलेक्ट्रॉनिक और महंगे सामान ज्यादा दामों पर खरीदने का सौदा कारोबारियों से कर लिया। कारोबारियों ने भी इस खरीद को पीछे की तारीख में दिखाने का काम किया। 
2. दिहाड़ी पर बदल रहे
कुछ लोग 200 से 300 रुपये तक की दिहाड़ी पर मजदूरों को लाइन में लगवा रहे हैं। मजदूर दिनभर लाइन में लगकर नोट बदलते हैं बदले में उन्हें उनकी दिहाड़ी दे दी जाती है।
3. आधे दिन की हाजिरी
एक कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उनके यहां जो लेबर कार्यरत है उसे सुबह फॉर्म भरकर और पुराने नोट थमाकर बैंकों में भेज दिया जाता है। घंटों लाइन में लगकर वह नोट बदलकर लाते हैं तो उनकी आधे दिन की हाजिरी लगा दी जाती है।
4. एडवांस में भुगतान
सरकार द्वारा कहा गया है कि केंद्रीय भंडार पर फिलहाल पुराने 500-1000 के नोट चलेंगे। ऐसे में लोग यहां जान-पहचान निकालकर एडवांस भुगतान कर रहे हैं और सामान जरूरत पड़ने पर ले लेते हैं।
5. कमीशनखोरों के जरिए
लोग कमीशनखोरों से भी नोट बदलाने को मजबूर हैं। ऐसे व्यक्ति 500 या 1000 रुपये के बदले में कमीशन देकर बाकी पैसे वापस ले रहे हैं। कमीशनखोर इन रुपयों को अपने ‘जुगाड़ों’ से बैंक में जमा करा रहे हैं।
6. पेट्रोल पंपों का इस्तेमाल
तमाम लोग पेट्रोल पंपों कर्मियों से अपने संबंधों का इस्तेमाल कर 500 या 1000 रुपये के बदले खुले पैसे ले रहे हैं। ऐसे ही एक पेट्रोल पंपकर्मी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वह खुद तीन-चार दिनों में अब तक 50 हजार रुपये तक की राशि बदल चुका है।
7. अभी पैसे लें, बाद में चुकाएं
ऐसी खबरें भी हैं कि कई पैसे वाले लोगों ने अपने नौकरों और कर्मचारियों को थोड़ा-थोड़ा नकद लोन के रूप में दे दिया और उनसे यह पैसा बिना ब्याज के किस्तों पर नए नोटों के रूप में चुकाने को कहा है।