Showing posts with label insurance. Show all posts
Showing posts with label insurance. Show all posts

Saturday, May 31, 2014

गैस कनेक्शन लेने के साथ ही हो जाता है आपका बीमा

कोटा।  रसोई गैस उपभोक्ता जब किसी भी गैस एजेंसी से कनेक्शन लेता है तो स्वत: उसका दुर्घटना बीमा हो जाता है। इसके लिए उपभोक्ता को कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं देनी पड़ती। दुर्घटना की स्थिति में मृतक आश्रित को दावा करने पर 10 लाख रुपये तक दिए जाते हैं।
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन के अनुसार ईश्वर न करे कि कभी किसी के साथ कोई हादसा हो मगर ऐसा कभी कुछ हो ही जाए तो बीमा प्राप्त करने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर मृतक आश्रित को धनराशि उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि कंपनी के निर्देश पर उपभोक्ताओं का बीमा गैस एजेंसी संचालकों द्वारा कराया जाता है। हादसा होने पर उपभोक्ता या उनके परिजन को क्लेम के लिए एजेंसी के पास जाना होता है। साथ में कनेक्शन के मूल कागजात व ब्लू बुक देनी होती हैं। एजेंसी द्वारा सभी मूल कागजात इंडियन ऑयल कारपोरेशन को प्रेषित कर दिए जाते है। जांच के बाद कंपनी द्वारा बीमा कंपनी को अवगत करा दिया जाता है। बीमा कंपनी जांच के दौरान यदि थोड़ा नुकसान हुआ है तो उसके मुताबिक क्षति पूर्ति देती है। यह 10 हजार या फिर दस लाख भी हो सकता है।


Saturday, April 5, 2014

कार की कीमत आधी हो गई और बीमा प्रीमियम उतना ही

दिनेश माहेश्वरी
 कोटा। अप्रैल में वाहनों का बीमा कराने वालों को ४ साल पहले वाली बीमा प्रीमियम राशि चुकानी पड़ रही है। 2010-11 में 1100 सीसी की कार पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम 800 रुपए था, जो 2014-15 में बढ़कर 1332 रुपए हो गया है। चार साल में कार की बीमित वैल्यू तो घटकर आधी रह गई, लेकिन इंश्योरेंस प्रीमियम उतनी ही रहा।
इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ((आईआरडीए)) द्वारा एक अप्रैल से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरें 20 फीसदी बढ़ाने के बाद टू-व्हीलर पर बीमा राशि में 40 से 100 रुपए और फोर व्हीलर पर 200 से 700 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। तीन साल में तीसरी बार अनिवार्य थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरें बढऩे और सर्विस टैक्स 12.36 फीसदी होने से प्रीमियम में वाहन मालिकों को कोई राहत नहीं मिल सकी। आईआरडीए ने 2012 में 65 फीसदी, 2013 में 20 फीसदी दरें बढ़ाई थी, इस साल फिर 20 फीसदी दरें बढ़ाई गई हैं। 7500 से 12 हजार किलो क्षमता के भारी वाहनों पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में 1400 से 1500 रुपए की वृद्धि की गई है।
200 से 700 रुपए बढ़ गया प्रीमियम
चार साल में आधी रह जाती है कार की कीमत
 वाहन खरीदते ही इंश्योरेंस कंपनी उसकी कीमत 5 फीसदी कम कर देती है। पहले साल 20 फीसदी डेप्रिसिएशन, दूसरे साल 30, तीसरे साल 40 और चौथे साल में वाहन की आधी कीमत रह जाती है। इसी अनुपात में बीमा राशि कम होने की बजाय पहले से बढ़ गई है। टू-व्हीलर में 75 से 150 सीसी तक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरें 422 से बढ़ाकर 464 रु. कर दी गई है।

पांच साल से नहीं बढ़ी बेसिक प्रीमियम दर
 ॥इंश्योरेंस की बेसिक प्रीमियम दरें 5 साल से नहीं बढ़ी हैं। थर्ड पार्टी क्लेम रेशो 140 प्रतिशत तक पहुंच गया है, इसलिए आईआरडीए ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की दरें बढ़ाई हैं। - एमसी अग्रवाल, चीफ रीजनल मैनेजर, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, जयपुर

Monday, March 31, 2014

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना महंगा

दिनेश माहेश्वरी।  कोटा


अप्रैल से वाहनों पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना महंगा हो जाएगा। बीमा नियामक इरडा के नए प्रस्ताव से कार, दुपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर आदि सभी तरह के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम महंगा होगा। देश में सभी
वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कराना अनिवार्य है। जिसके जरिए दुर्घटना के दौरान क्लेम का सेटलमेंट किया जाता है। बृहस्पतिवार को बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) द्वारा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम पर जारी निर्देश के अनुसार 1000 सीसी तक की क्षमता वाली कार के लिए अब 1129 रुपये प्रीमियम देना होगा। इसी तरह 1000 सीसी से ज्यादा और 1500 सीसी तक की कार पर 1332 रुपये प्रीमियम देना होगा महंगा। वहीं 1500 सीसी से ज्यादा की क्षमता वाले कार पर 4109 रुपये प्रीमियम देना होगा। अभी 1000 सीसी तक 941 रुपये, 1000 सीसी से ज्यादा औरर 1500 सीसी तक 1110 रुपये और 1500 सीसी से ज्यादा पर 3424 रुपये प्रीमियम देना पड़ता है।

कार का इंश्यारेंस कितना होगा महंगा?


कार की तरह दुपहिया वाहनों पर भी प्रीमियम बढ़ा दिया गया है। एक अप्रैल से 75 सीसी तक के वाहनों पर 455 रुपये, 75 से ज्यादा और 150 सीसी पर 464 रुपये 150 सीसी से ज्यादा और 350 सीसी तक 462 रुपये प्रीमियम देना होगा। इरडा ने इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों में भी कैटेगरी के आधार पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस में बदलाव किया है। इसके पहले फरवरी में एक्सपोजर ड्रॉफ्ट के तहत इरडा ने २5 फीसदी से 135 फीसदी तक प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इरडा के अनुसार मोटर थर्ड पार्टी पॉलिसी के मृत्यु बीमा क्लेम में पिछले चार साल में से तीन साल बढ़ोतरी हुई है। साल 2012-13 में क्लेम मामले में 27.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते क्लेम को देखते हुए साधारण बीमा कंपनियों ने भी हाल ही में इरडा से प्रीमियम में 50-60 फीसदी बढ़ोतरी की मांग की थी। 
वाहन वर्ग-------मौजूदा प्रीमियम-------नया प्रीमियम 
कार
सीसी-------रुपए में
1000-------941-------1129
1001-1500-------1110-------1332
1501 से-------3424-------4109
छह यात्री से कम

दुपहिया वाहन
75-------414------- 455
76-150-------422-------464
151-350-------420-------462
 

Saturday, April 28, 2012

Insurance On LPG Connection

L

Friday, April 27, 2012

How much secure is your LPG Cylinder