Showing posts with label pf-settlement-now-quicker. Show all posts
Showing posts with label pf-settlement-now-quicker. Show all posts

Wednesday, August 12, 2015

पीएफ निपटारे की अवधि 30 से घटाकर 20 दिन

कोटा।   कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने दावों के नपटारे में तेजी लाई है। पीएफ, पेंशन और इंश्योरेंस के दावे 20 दिन के भीतर निपटा दिए जाएंगे। अब तक यह समयसीमा 30 दिन थी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी एक रिलीज में कहा गया है कि ईपीएफओ ने जुलाई में दावे निपटाने की समयसीमा संशोधित करके 20 दिन कर दी थी। ईपीएफओ के प्रदर्शन का जायजा लेते हुए सेंट्रल पीएफ कमिशनर केके जालान ने कहा कि ईपीएफओ ने जुलाई में 11.56 लाख दावों का निपटारा किया। इनमें से 43 फीसदी दावे महज 3 दिन के भीतर निपटाए गए। 83 फीसदी दावों का निपटारा 10 दिन में किया गया, जबकि 97 फीसदी दावे 20 दिन में निपटाए गए। बहरहाल, मंत्रालय ने रिलीज में कहा है, 'ईपीएफओ नई सख्त समयसीमा का पालन करने के लिए कमर कस चुका है। फील्ड ऑफिसों से भी पेंशनभोगियों को फौरन लाभ मुहैया करने के लिए बैंकों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है।'
फंड मैनेजमेंट की क्षमता बढ़ाने के लिए ईपीएफओ के ऐडमिनिस्ट्रेटिव अकाउंट में नई फंड प्रबंधन प्रणाली (एनएफएमएस) शुरू की गई है। इसके तहत इन्वेस्टमेंट अकाउंट में फंड ट्रांसफर करने के लिए ऑटोस्वीप फैसिलटी इस्तेमाल की जाती है।