Showing posts with label worlds-first-self-cleaning-car. Show all posts
Showing posts with label worlds-first-self-cleaning-car. Show all posts

Saturday, April 26, 2014

सेल्फ-क्लीनिंग कार

कोटा । कार बनाने वाली जापान की कंपनी निसान ने दुनिया की पहली सेल्फ-क्लीनिंग कार पेश की है। मतलब यह कि धूल-भरी सड़कों पर लंबी यात्रा करने के बाद भी यह कार पूरी तरह साफ-सूथरी रहेगी।
निसान ने इस कार में नैनो-पेंट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की है, जो पेंट पर गंदगी जमने से पहले ही उसे हटा देती है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'निसान नोट पहली कार है जिसमें ऐसी पेंट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है, जिसकी वजह से कार को धुलने की जरूरत नहीं रह जाती।'
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि 'सुपर हाइड्रोफोबिक' और 'ओलियोफोबिक' पेंट पानी और तेल को भी सतह पर जमने नहीं देता। निसान की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक पेंट और बाहरी माहौल के बीच हवा की सुरक्षात्मक परत बनाने से कार पर गंदगी नहीं जमती।