Showing posts with label smartwatch-to-have-wireless-charging. Show all posts
Showing posts with label smartwatch-to-have-wireless-charging. Show all posts

Saturday, April 26, 2014

नई स्‍मार्टवॉच में होगी वायरलैस चार्जिंग


कोटा । मोटोरोला की आने वाली स्‍मार्टवॉच मोटो 360 में ऐसी कई खासियतें होंगी जो इसे अपनी श्रेणी में दूसरों से अलग बनाएंगी। यह अपनी तरह की पहली डिवाइस होगी जो एंड्राइड वियर प्‍लेटफॉर्म पर काम करेगी। इसके अलावा यह मैग्‍नेटिक इंडक्‍शन की मदद से वायरलैस तरीके से चार्ज होगी। मोटोरोला ने पिछले हफ्ते ही नई स्‍मार्टवॉच मोटो 360 लांच करने की अपनी योजना के बारे में जानकारी दी थी। वायरलैस चार्जिंग के अलावा इसमें इंटरचेंजेबल रिस्‍टबैंड, वॉटर रसिस्‍टेंस और एंड्राइड 4.3 डिवाइस से कॉम्पिटैबिलिटी जैसी खासियतें भी होंगी।हालांकि गैजेट्स को चार्ज करने में मैग्‍नेटिक इंडक्‍शन तकनीक का प्रयोग नया नहीं है। इससे पहले भी नेक्‍सस 4, 5 और 7 के अलावा मोटोरोला के ही ड्रॉइड 3 और ड्रॉइड 4 में इसका इस्‍तेमाल हो चुका है। मोटोरोला ने इस नई स्‍मार्टवॉच के बारे में बताया है कि इसका डायल गोल रहेगा और उसकी परिधि 1.81 इंच की रहेगी।