Showing posts with label Will start by adding mobile sim. Show all posts
Showing posts with label Will start by adding mobile sim. Show all posts

Thursday, December 18, 2014

आधार से मोबाइल सिम जोड़ने की होगी शुरुआत

कोटा।  आधार को मोबाइल सिम कार्ड से जोड़ने की योजना पूरे देश में लखनऊ सर्किल सहित पांच जगहों से शुरू होगी।
डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम की (डीओटी) ओर से जारी एक निर्देश के मुताबिक, एयरटेल लखनऊ में, आइडिया दिल्ली में, रिलायंस भोपाल में,वोडाफोन कोलकोता में और बीएसएनएल बेंगलुरु में सरकार के पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत आधार को सिम कार्ड से जोड़ेंगे।
इसके तहत अगर कोई केवाईसी के लिए आधार को पहचान पत्र के लिए पेश करता है तो मोबाइल कंपनियां इसकी तुरंत जांच कर उनका नंबर चंद घंटों में शुरू करेंगे। फिलहाल वेरीफिकेशन में कम से कम दो दिन लग जा रहे हैं।
डीओटी के मुताबिक, हर वेंडर के मोबाइल कंपनी की ओर से स्पेशल टूल दिया जाएगा। इसकी मदद से वह कस्टमर का वेरीफिकेशन संबंधित डिपार्टमेंट से चंद मिनटों में कर लेगा। हालांकि अभी बिना आधार के दूसरे कागजातों पर भी सिम पहले की तरह दिए जाएंगे।