Showing posts with label ooho-water-bottle-eat. Show all posts
Showing posts with label ooho-water-bottle-eat. Show all posts

Tuesday, April 29, 2014

पानी खत्म होने पर अब बोतल खा सकेंगे !

कोटा।  क्या आपने बोतल का सारा पानी ली लिया है? तो अब उस बोतल को खा लें! ब्रिटेन के विद्यार्थी ने ऐसी बोतल बनाई है जिसे खाया भी जा सकता है। अपना पसंदीदा पेय पदार्थ पीने या सादा पानी पीने के बाद खाली बोतल कूड़ेदान या सड़क किनारे फेंकने के बजाय उसे खा भी सकते हैं।
पिछले एक साल से लंदन कॉलेज के विद्यार्थी ओहो वाटर बॉटल को बनाने में लगे हुए थे। बोतल के डिजाइनरों में से एक रोड्रिजो गार्सिया गोंजालेज ने बताया 'इस बूंद जैसी बोतल को 'ओहो' नाम दिया गया है। बोतल सस्ता, टिकाऊ, स्वच्छ और खाने लायक है। दोहरी पतली झिल्ली से तैयार ओहो की पैकेजिंग तैयार करने वाला द्रव भूरे शैवाल और कैल्शियम क्लोराइड से बना है।'
पानी को इस सॉल्यूशन में लंबे समय तक रखने के बाद यह ज्यादा मोटा और मजबूत हो जाता है। गोंजालेज ने कहा, 'प्रावरण के दौरान पानी को ठोस बर्फ में बदलने के पीछे मुख्य बिंदु कैल्शियम को झिल्ली के तबदील करना है।'
ओहो में रखा पानी पीने के लिए सिर्फ उसमें छेद करना होगा। पानी पीने के बाद आप उसे चाहें तो गटक भी सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि 'ओहो' (बोतल) घर पर भी बनाया जा सकता है। खाए जा सकने वाले डिब्बे या बोतल बाजार में पहले से ही उपलब्ध हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा ही एक उत्पाद 'विकीपर्ल' में दही और आइसक्रीम होती है और यह सूखे मेवों, चॉकलेट और बीजों से बनी है, जिसे खाया भी जा सकता है। ओहो को कुछ यूरोपीयन शहरों में टेस्ट किया गया है, लेकिन शोधकर्ता से इसे बाजार में उतारने से पहले अचूक बनाना चाहते हैं, क्योंकि अब भी इस बोतल में ज्यादा पानी नहीं भरा जा सकता और इसमें दोबारा पानी नहीं भरा जा सकता।