Showing posts with label surface-pro3-may-replace-laptops-says-microsof. Show all posts
Showing posts with label surface-pro3-may-replace-laptops-says-microsof. Show all posts

Thursday, May 22, 2014

सरफेस प्रो-3 लेगा लैपटॉप की जगहः माइक्रोसॉफ्ट

कोटा। माइक्रोसॉफ्ट ने तीसरी पीढ़ी का सरफेस प्रो-3 डिवाइस पेश किया, जिसकी स्क्रीन पिछले वाले मॉडल से बड़ी है, लेकिन वजन में ऐपल के मैकबुक एयर से भी कम। उम्मीद जताई जा रही है कि यह लैपटॉप की जगह ले लेगा। माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से सरफेस प्रो-2 पेश किए जाने के साल भर से कम समय में 12 इंच का सर्फेस प्रो-2 पेश किया गया था। इसकी तारीफ टैबलेट के रूप में कारगर पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) के तौर पर की गई थी, लेकिन यह डिवाइस बाजार को आकर्षित नहीं कर सका। इसके बाद कंपनी ने सर्फेस मिनी पेश करने की घोषणा की, लेकिन ऐसा हो पाया। बहरहाल, माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष पैनोस पैने ने सरफेस प्रो-3 के बारे में कहा, 'यह ऐसा टैबलेट है जो लैपटॉप की जगह ले सकता है।' माइक्रोसॉफ्ट ने नए डिजाइन में बिजनेस करने वाले प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखा है। कंपनी की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा गया है, 'सरफेस प्रो-3 टैबलेट है और लैपटाप भी। यह मल्टीपल प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज विकल्पों के साथ बेहतरीन डिजाईन में उपलब्ध है। यह 11 इंच के मैकबुक एयर से 30 प्रतिशत पतला है।'