Sunday, October 12, 2014

चित्रगुप्त की समस्या

चित्रगुप्त ने ब्रह्माजी से प्रार्थना की, प्रभु, करवाचौथ के व्रत से 7 जन्म तक एक ही पति मिलने वाली योजना बंद कर दीजिए।
ब्रह्माजी: क्यों?
चित्रगुप्त: प्रभु, मैनेज करना कठिन होता जा रहा है। औरत 7 जन्मों के लिए वही पति मांगती हैं, लेकिन पुरुष हर बार दूसरी पत्नी मांगता है। बहुत दिक्कत हो जाती है समझाने में।
ब्रह्माजी: लेकिन, यह स्कीम आदिकाल से चली आ रही है। इसे बंद नहीं किया जा सकता।
तभी नारद मुनि आ गए। उन्होंने सुझाव दिया कि जो भी औरत 7 जन्म के लिए वही पति मांगे, उसे दे दो, लेकिन एक शर्त के साथ।
चित्रगुप्त: क्या?
नारद: शर्त यह रखो कि यदि पति वही चाहिए तो सास भी वही मिलेगी।
नतीजा- डिमांड बंद
पत्नियां शॉक्स, नारद रॉक्स!!!

0 comments:

Post a Comment