Friday, August 28, 2015

सस्‍ती प्‍याज चाहिए तो ऑनलाइन खरीदिए

नई दिल्ली। प्याज के बढ़ते दामों ने लोगों को रुला रखा है। सरकार की कोशिशों के बावजूद अब तक इसके दाम काबू में नहीं आ सके हैं। ऐसे में यदि आप सस्ते प्याज की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा नहीं लगेगी।
कुछ ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट्स 40 से 70 रुपए प्रति किलो के दाम पर प्याज उपलब्ध करा रही हैं। जबकि खुले बाजार में इसका दाम 80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुका है।
लोकल बनिया, मेराग्रोसर, फ्रेश फल सब्जी डॉट कॉम और ग्रोसर मैक्स नाम की रिटेल वेबसाइट्स पर आपके कम दाम में प्याज मिल जाएगा। आपको इन साइट्स पर जाकर बस, अपना ऑर्डर देना है। दिल्ली स्थित वेबसाइट फ्रेश फल सब्जी तो 40 रुपए प्रति किलो के दाम पर प्याज बेच रही है। इस ऑफर के विज्ञापन के लिए उन्होंने टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर की सेवाएं ली हैं।
क्यों महंगी हुई प्याज
बेमौसम बरसात की वजह से फल और सब्जियों की आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं कुछ इलाकों में इनकी फसलें खराब होने की वजह से भी दामों में उछाल आया है।
गुड़गांव स्थित वेबसाइट मेरा ग्रोसर बुधवार और रविवार को खरीदारी करने पर 30 प्रतिशत का डिस्काउंट दे रही है। इस साइट पर आपको 42 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से प्याज मिल जाएगी।
ग्रोसर मैक्स वेबसाइट के सह-संस्थापक के राधाकृष्णन ने बताया कि वो महाराष्ट्र से प्याज खरीदकर अपने ऑनलाइन खरीदारों को उपलब्ध करा रहे हैं। इस प्रक्रिया में एजेंट और मध्यस्थों के न होने की वजह से वो खुदरा मूल्य पर प्याज बेच पा रहे हैं।
फ्रेश फल सब्जी ने तो अपने ग्राहकों को 249 रुपए की सब्जियों की खरीद पर 2 किलो प्याज मुफ्त देने की योजना भी शुरू की है।
प्याज के ऑनलाइन दाम
फ्रेश फल सब्जी : 40 रुपए प्रतिकिलो
लोकलबनिया : 49.92 रुपए प्रतिकिलो
मेराग्रोसर : 49 रुपए प्रतिकिलो
ग्रोसरमैक्स : 69.5 रुपए प्रतिकिलो
बिगबास्केट : 72 रुपए प्रतिकिलो

छोटी सी डिवाइस बताएगी कहां हैं आपका खोया हुआ पर्स या चाभी

कोटा। अगर आप अपनी चाभियां, पर्स या दूसरा छोटा-मोटा सामान यहां-वहां रखकर भूल जाते हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब एमवाईएनटी डिवाइस आपके सामान की हिफाजत करेगी।
यह डिवाइस ब्लूटूथ जीपीएस तकनीक के जरिये एक खास मोबाइल ऐप से कनेक्ट रहेगी। सर्च करने पर यह डिवाइस अपनी लोकेशन बताएगी।
करीब 2X2 इंच की इस डिवाइस को उन सभी चीजों के साथ टैग करके रखा जा सकता है, जिनका चोरी या खो जाने का खतरा होता है।
आप इसे अपनी कार से लेकर अपने पर्स में या कीचेन की तरह चाबियों में भी टैग कर सकते हैं। आप एक ही मोबाइल ऐप के साथ कई एमवाईएनटी डिवाइस को कनेक्ट रख सकते हैं, जिससे आपकी चाबी, पर्स, कार, लैपटॉप आदि सभी हरदम आपकी पहुंच में होंगे।

पैन कार्ड खुद कर सकते हैं अपडेट

कोटा। फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन से जुड़े सभी कामों में जरूरी पैन कार्ड को लेकर नया नियम बनाया गया है। अब पैन कार्ड पर दर्ज होने वाले पिता के नाम की जगह मां का नाम भी जुड़ सकेगा। हालांकि, पैन कार्ड धारक दोनों में से एक ही नाम जुड़वा सकता है। इसका चुनाव आप पैन कार्ड बनवाते समय या फिर बाद में भी अपडेट करा सकते हैं। बाद में अपडेट कराने वाले धारक इसे खुद भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
क्या था नियम
अभी तक टैक्स भरने वालों के पास सिर्फ एक ही विकल्प था कि वो पैन कार्ड बनवाते वक्त अपने पिता का नाम ही दर्ज करवा सकते थे, लेकिन अब फॉर्म में दोनों ऑप्शन मौजूद होंगे। यदि कोई अपने पिता की जगह मां का नाम डलवाना चाहता है तो वो ऑप्शन में फिल कर सकता है।
क्या हुआ बदलाव
सेंट्रल टैक्स डायरेक्टोरेट ने हाल ही में पैन कार्ड एप्लिकेशन फॉर्म 49A और 49AA में अहम बदलाव किया है। 49A और 49AA के संशोधित फॉर्म में यह विकल्प दिया गया है। ऐसे में जो लोग अपना पैन कार्ड बनवाने जा रहे हैं वह इस ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, खोए हुए पैन कार्ड या पैन कार्ड में संशोधन कराने पर भी यह ऑप्शन मिलेगा। CARD में छप जाए गलत नाम, कैसे बदलें
अगर आपके पैन कार्ड में कोई भी जानकारी गलत छपी है तो घबराने की जरूरत नहीं। आप घर बैठे इसे सही करा सकते हैं।
ये हैं कुछ आसान स्टेप्स
1. दरअसल, ई-मेल के जरिए पैन कार्ड पर अपना नाम सही करवाने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म को आप http://www.incometaxindia.gov.in/archive/changeform.pdf से डाउनलोड कर सकते हैं।
2. इस फॉर्म के साथ आपको नाम सही करवाने के लिए सबूत के तौर पर दस्तावेज भी देने पड़ेंगे। अगर इनकम टैक्स विभाग की तरफ से हुई गलती के कारण पैन कार्ड पर गलत नाम छपा है तो आप उस दस्तावेज का हवाला दे सकते हैं जिस पर आपका नाम सही छपा है।
3. अगर आपने अपना नाम बाद में बदला है तो आपको उस आधिकारिक गजट की कॉपी देनी पड़ेगी जिसमें नाम में बदलाव छापा जाता है।
4. इसके बाद आपको ई-मेल के जरिए आयकर विभाग से एक मेल प्राप्त होगा। जिसमें आपके बदले हुए नाम का विवरण दिया जाएगा। बस उसे अप्रूव करने के बाद आपका नाम और पता बदल जाएगा। इसमें कुछ दिन का ही समय लगता है।
पैन कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन
अगर आप आयकर भुगतान के दायरे में आते हैं तो आपके लिए पैन कार्ड काफी जरूरी है। पैन कार्ड के लिए आपको 49ए फॉम डाउनलोड करना होता है। इसे आप आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
हालांकि, यह फॉर्म आयकर पैन सेवा केंद्रों पर भी उपलब्ध होता है। आवेदन के बाद आपको एक नंबर दिया जाता है। इसके जरिए आप यह पता कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड का स्टेटस क्या है। कहने का मतलब यह है कि आप इसके जरिए यह पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड बनने की किस प्रक्रिया से गुजर रहा है और आपको यह कितने दिन में मिल जाएगा, यह तमाम जानकारी आपको मिल सकती है। पैन कार्ड बनवाने में 150 से 200 रुपए तक का खर्च आता है।
दो आ जाएं तो कैसे करें एक वापस
यदि किसी व्यक्ति को एक से अधिक पैन आवंटित हो गए हैं तो उसे सिर्फ एक पैन ही रखना चाहिए तथा सभी अतिरिक्त पैन को, Help Desk, कर निर्धारण अधिकारी या आयकर विभाग की वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in या आयकर सम्पर्क केन्द्र (0124-2438000) पर जाकर वापस कर देना चाहिए।

Thursday, August 27, 2015

यहां फ्री में कर सकते हैं WI-FI इंटरनेट का इस्तेमाल

कोटा।  इंटरनेट आज ऐसी जरूरत बन चुका है, जिसके बिना एक दिन गुजारना मुश्किल लगता है। खासकर स्मार्टफोन यूजर्स के लिए इंटरनेट बहुत जरूरी है। नौकरी वाले हों या फिर बिजनेसमैन हर किसी के लिए इंटरनेट से जुड़े रहना तो आसान है, लेकिन आउटिंग के वक्त लोग इससे बचते हैं। रोमिंग चार्जेज या डाटा खर्च होना भी इसका एक कारण है। ऐसे में अगर आपको फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल जाए तो कैसे रहे वो भी देशभर में कहीं भी। यकीन नहीं हुआ तो मनी भास्कर आज आपको बता रहा है कि देश में कहां-कहां मिलेगी फ्री वाई-फाई की सुविधा।
राजस्थान में फ्री वाई-फाई जोन
राजस्थान की राजधानी जयपुर देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां वाई-फाई पूरे शहर में बिल्कुल फ्री में मिलेगा। इसकी शुरुआत शहर के सी-स्कीम स्थित सेंट्रल पार्क से की जा चुकी है। यहां आप 2 एमबीपीएस की स्पीड से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टेबलेट पर फ्री में वाई-फाई का यूज कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ 30 से 60 मिनट तक के लिए मिलेगी। इसके अलावा जयपुर के जंतर-मंतर, जवाहर सर्किल और गौरव टावर में भी यह सुविधा जल्द शुरू की जा रही है।
300 जगह बनेंगे फ्री वाई-फाई जोन
जयपुर में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। शहर के करीब 300 स्थानों पर फ्री वाई-फाई जोन बनाए जाने हैं।
दिल्ली में फ्री वाई-फाई जोन
देश की राजधानी दिल्ली में भी आप फ्री में वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं। यहां एमटीएनएल, टाटा टेलीसर्विसेज, वोडाफोन, रेलटेल, यू ब्रॉडबैंड और तिकोना कंपनियों की फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है। शहर के कनॉट पैलेस तथा सेंट्रल पार्क, टी3 इंटरनेशनल एयरपोर्ट, खान मार्केट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मेट्रो-एयरपोर्ट एक्सप्रेस रूट, करोलबाग और ए-1 एंड ए स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में कई जगह फ्री वाई-फाई की सुविधा पर काम कर रही है।
गुजरात में फ्री वाई-फाई जोन
गुजरात के बड़ौदा, अहमदाबाद और सूरत में आप फ्री में वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं। बड़ौदा में 9आर-जिओ हॉट-स्पॉट रिलायंस जिओ, अहमदाबाद में रिलायंस जिओ नेटवर्क के तहत कनकडिया, गांधी आश्रम, इस्कॉन मॉल, कर्णावती क्लब, साइंस सिटी, सिविल हॉस्पिटल, ड्राइव-इन, माधुपुरा मार्केट, पंसेरी एंड खेडब्रह्मा गांव में यह सुविधा उपलब्ध है। सूरत में रिलायंस जिओ/रेलटेल नेटवर्क के तहत आप 9आर-जिओ हॉट-स्पॉट पर फ्री में वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं।
हरियाणा में फ्री वाई-फाई जोन
हरियाणा के गुड़गांव शहर के माइक्रोमैक्स माउलसारी मेट्रो एवेन्यू, रैपिड मेट्रो कॉरिडोर सलेक्टेड स्पॉट, रैपिड मेट्रो कॉरिडोर पर चलने वाली ट्रेन में वोडाफोन और एमटीएस नेटवर्क के तहत फ्री वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं।
यूपी में फ्री वाई-फाई जोन
यूपी के वाराणसी में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में बीएसएनएल नेटवर्क के तहत फ्री वाई-फाई चलाने की सुविधा है। इसके अलावा, सरकार ने हाल ही में ताजमहल को भी फ्री वाई-फाई जोन कर दिया है।विदेशी व देसी पर्यटकों के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मशहूर हजरतगंज बाजार को आधुनिक बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। हजरतगंज बाजार अब पूरी तरह वाई-फाई बाजार बनने जा रहा है। यह महानगर के बाहर किसी अन्य शहर में बनने वाला पहला वाई-फाई बाजार है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेगा गंज कार्निवल में इसका उद्घाटन किया।
महाराष्ट्र में फ्री वाई-फाई जोन
महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में आप एमटीएनएल, यू ब्रॉडबैंड तथा वोडाफोन नेटवर्क के तहत शिवाजी पार्क, कृष्णकुंज, सीसीडी, सूजी बिल्डिंग, मुम्बई मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं।
बिहार में फ्री वाई-फाई जोन
बिहार की राजधानी पटना के एनआईटी-पटना कैंपस से लेकर अशोक राजपथ से दानापुर तक 20 किलोमीटर के इलाके में आप फ्री वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं। यह दुनिया का सबसे लंबा फ्री वाई-फाई जोन है।
कर्नाटक में फ्री वाई-फाई जोन
कर्नाटक के बेंगलुरु और मैसूर में आप फ्री वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं। बेंगलुरु के एमजी रोड़, जयानगर, बनाशनकड़ी, विजयानगर, शिवाजीनगर, केंगड़ी टीटीएमसी, दी सेटेलाइट बस स्टेशन, ब्रिज रोड, शांति नगर के बस स्टेशन, कोरोमंगला, यशवंतपुर, सीएमएच रोड तथा 100 फुट रोड जंक्शन, बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर आप डिवाइस के तहत फ्री वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं। वहीं, पूरे मैसूर शहर में आप वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं।
केरल में फ्री वाई-फाई जोन
केरल के केसरगॉड में बीएसएनएल नेटवर्क के तहत त्रिकारीपुर पंचायत में फ्री वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं। वहीं, राजधानी तिरुअनंतपुरम में बीएसएनएल नेटवर्क के तहत पालायम के केरल यूनिवर्सिटी कैंपस करियाबटॉम में आप फ्री वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं।
वेस्ट बंगाल में फ्री वाई-फाई जोन
वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में आप रिलायंस जिओ के तहत फ्री में वाई-फाई इंटरनेट चला सकते हैं। जल्द ही पूरे शहर में फ्री वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।

एक ही जगह पे कर सकेंगे सारे यूटिलिटी बि‍ल

दिनेश माहेश्वरी 
कोटा। जल्द ही आपके लिए बिजली बिल, स्कूल फीस, म्युनिसिपलिटी बिल, टेलीफोल बिल, मोबाइल बिल आदि का पेमेंट करना आसान होगा। कंज्यूमर को अपने सभी तरह का यूटिलिटी बिल सिंगल प्वाइंट पर पे करने की सुविधा मिलेगी। जहां उसके सभी बिल का पेमेंट हो जाएगा। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इसके लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम को डेवलप करने का प्रोसेस पूरा कर लिया है। अब वह सर्विस शुरु करने के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम के लिए जल्द वेंडर सेलेक्ट करने जा रहा है।
क्या होगा फायदा
 भारत बिल पेमेंट सिस्टम के लिए आरबीआई ने नवंबर 2014 में गाइडालाइन जारी की थी। नए पेमेंट सिस्टम के तहत कंज्यूमर कभी भी किसी भी सर्विस के लिए कहीं भी पेमेंट कर सकेगा। इसके लिए आऱबीआई ने ऐनीटाइम ऐनीवेयर की बात कहीं थी। यानी कंज्यूमर को बिजली बिल, स्कूल फीस, म्युनिसिपलिटी बिल, टेलीफोल बिल, डीटीएच बिल, मोबाइल बिल, क्रेडिट कार्ड बिल, इंश्योरेंस प्रीमियम, म्युचुअल फंड प्रीमियम आदि का पेमेंट करने के लिए अलग-अलग लोकेशन या अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी। देश भर में भारत बिल पेमेंट सिस्टम के तहत बिल का भुगतान किया जा सकेगा।
 कैसे काम करेगा भारत बिल पेमेंट सिस्टम
 नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सूत्रों के अनुसार भारत बिल पेमेंट सिस्टम पर ऑनलाइन और ऑफलाइन कॉमन प्लेटफॉर्म की सुविधा मिलेगी। ऑफलाइन के तहत एजेंट नियुक्त किए जाएंगे। जो कि ब्रांच से जुडें होंगे। एजेंट सभी तरह के बिल का पेमेंट ले सकेंगे। जिनके जरिए संबंधित सर्विस प्रोवाइडर को कस्टमर का बिल पे कर दिया जाएगा। बिल पेमेंट भारत पेमेंट ऑपरेशन यूनिट के जरिए होगा। जहां कंज्यूमर कैश, चेक के साथ ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकेगा। इसके अलावा भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए घर बैठे ऑनलाइन पेमेंट की भी सुविधा मिलेगी।
 अभी कैसे होता है पेमेंट
अभी अगर आपको बिजली बिल, स्कूल फीस, म्युनिसिपलिटी बिल, टेलीफोल बिल, मोबाइल बिल, डीटीएच बिल आदि का पेमेंट करना होता है, तो उन कंपनियों के बिल कलेक्शन सेंटर पर जाना होता है। या फिर उन कंपनियों की वेबसाइट पर जाकर अलग-अलग पेमेंट करना होता है। भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन सभी सर्विस के लिए इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Tuesday, August 25, 2015

सर के बालों से मंदिरों को करोड़ों की कमाई

1- देश के 4 बड़े मंदिरों (तिरुपति, शिर्डी साईं बाबा, सिद्धि विनायक और काशी विश्वनाथ) की एक दिन की औसत कमाई 8 करोड़ रुपए और हर मिनट कमाई 55 हजार रुपए है।
2- तिरुपति मंदिर में 1200 नाईं महिलाओं के बाल काटने के लिए रखे गए हैं। इन बालों को बेचकर मंदिर को सालाना 220 करोड़ रुपए की कमाई होती है। मंदिर सालाना 850 टन बाल बेचता है। 283.5 ग्राम औसत वजन वाला महिलाओं का बाल 17900 रुपए में बिकता है। 453.6 ग्राम वजन के लंबे बालों के 29,900 रु मिलते हैं। 
3- देश के मंदिरों के पास 50 लाख करोड़ रुपए की कीमत का कुल 22 हजार टन (करीब 20 लाख क्विंटल) सोना है।
4- इतने पैसे में पूरा देश 60 साल (21 हजार दिन) तक फ्री में अनलिमिटेड इंटरनेट यूज कर सकता है। (एक साल में भारतीय 82 हजार करोड़ रुपए का इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।)
5- इतने पैसे में टाटा जैसी 8 जैसी कंपनियां खरीदी जा सकती हैं। (13 अगस्त 2015 तक टाटा ग्रुप की कुल वैल्यू 7.49 लाख करोड़ थी।)