Monday, April 18, 2016

सिर्फ थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस ही ना लें

कभी भी सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस ना खरीदें उसके साथ ओन डैमेज इंश्योरेंस भी उतना ही जरूरी है। इसके जरिए आपकी कार को होने वाले नुकसान की पूरी भरपाई होगी। कई बार लोग ये इंश्योरेंस नहीं लेते और कार एक्सीडेंट के बाद उसे सुधरवाने में बड़ा खर्च करते हैं। गाड़ी को नुकसान कहीं भी पहुंच सकता है। इसका अंदाज कोई भी नहीं लगा सकता है।
कार के कवर के लिए आप ये भी कर सकते हैं
नो क्लैम बोनस
हर बिना क्लैम वाले साल के लिए कंपनी नो क्लैम बोनस ऑफर करती है। इसमें कार का प्रीमियम हर साल घटता जाता है। अगर किसी साल क्लैम करने से आपका नो क्लैम बोनस चला जाता है तो आप अतिरिक्त प्रीमियम देकर नो क्लैम बोनस प्रोटेक्शन ले सकते हैं। ये सिर्फ पूरी पॉलिसी के दौरान 1 क्लैम करने पर ही  मिलेगा।
डेप्रिसिएशन रिइंबर्समेंट
ये स्टैंडर्ड कार इंश्योरेंस के लिए एड ऑन कवर है। स्टैंडर्ड कार कवर में आपको डेप्रिसिएशन के बाद क्लैम मिलता है। अगर आप इस कवर को लेते हैं तो आपको आपको कार के पार्ट्स की पूरी कीमत मिलेगी।
ड्राइवर को यात्रियों का कवर
इस फीचर के जरिए नौकरी पर रखे गए ड्राइवर और कार में बैठे यात्रियों का इंश्योरेंस होता है। इस कवर की एक लिमिट होती है।
हॉस्पिटल डेली कैश
अगर एक्सीडेंट होता है तो इस कवर के जरिए एक फिक्स्ड रकम मिलती है। अगर बीमित व्यक्ति हॉस्पिटल में भर्ती होता है तो हर दिन के हिसाब से उसको तय रकम मिलेगी।
सामान खोने का कवर
कुछ इंश्योरेंस कंपनियां बीमित व्यक्ति की कार में रखी चीजों से हुए नुकसान को भी कवर करती हैं। ये कवर एक्सीडेंट से हुए नुकसान को कवर करता है। इसके अलावा आप डेली अलाउंस और रिटर्न टू इनवाइस कवर भी ले सकते हैं। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के साथ अगर आप एड ऑन कवर जोड़ेंगे तो आपका प्रीमियम बढ़ेगा। इसलिए अपनी जरूरत के मुताबिक ही एड ऑन कवर चुने।

-

0 comments:

Post a Comment