Saturday, August 23, 2014

आप माउस को कह देंगे अलविदा

सोचिए, अगर माउस न हो, तो कंप्यूटर पर काम करना कितना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन अब एक ऐसा डिवाइस आया है, जो माउस की जगह ले सकता है। अंगुली में पहनने वाले इस डिवाइस का आकार माउस से काफी छोटा है। हालांकि माउस के इस्तेमाल से केवल 2डी मूवमेंट्स तक ही सीमित रह जाते हैं। 
अब अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ वयोमिंग में अन नुएन और एमी बैनिक ने एक इंटेलिजेंट डिवाइस बनाई है, जो 3डी के जरिए सटीक पोजिशन पहचान सकती है। इसमें 3डी एक्सेलरोमीटर, 3डी मैग्नेटोमीटर और 3डी जाइरेस्कोप है। 3डी टच में एक ऑप्टिकल फ्लो सेंसर भी है, जो किसी माउस की तरह 2डी सरफेस पर डिवाइस की मूवमेंट को मापता है। यह 3डी के काम के लिए माउस से बेहतर साबित हो सकता है।
अलाइव कोर डिवाइसअब स्मार्टफोन का कवर बच्चों में हार्ट की प्रॉब्लम को जांचेगा। इस कवर का नाम अलाइवकोर है। इसके बैक में दो मेटल प्लेट्स लगे हैं। इसका इस्तेमाल फोन में मौजूद एप के साथ किया जा सकता है। यह इलेक्ट्रोकार्डिओग्राम (ईसीजी) करता है, जिसे स्मार्टफोन के जरिये डॉक्टर को भेज सकते हैं।हालांकि यह डिवाइस इसीजी का पूरक नहींहै। यह केवल हार्ट का रिदम और रेट को काउंट करता है। यह डिवाइस पैरेंट्स के लिए काफी यूजफुल है, जो बच्चों की हार्ट बीट देख कर डॉक्टर को सूचित कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment