Thursday, August 20, 2015

कोटा का केलिब्रेशन टावर बना देश का नंबर वन

दिनेश माहेश्वरी 
कोटा| टैंकर एवं लॉरी का केलिब्रेशन करने वाला शहर का केलिब्रेशन टावर देश का नंबर वन टावर बन गया है। यह पहला टावर है, जो स्टेनलैस स्टील से तैयार किया है। साथ ही इस टावर का ऑटोमेशन का कार्य भी किया जा रहा है। यहां टैंकर और लोरी में आए पेट्रोलियम पदार्थो का मेजरमेंट किया जाता है। इसका संचालन पेट्रोलियम एसोसिएशन करती है। 
 एफएआईपीटी  के चेयरमैन तरुमीत सिंह बैदी टावर का निरीक्षण करते हुए 
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स के चेयरमैन (आर्गेनाइजेशन) तरुमीत सिंह बेदी ने बताया कि देश में सभी जगह जहां पर भी केलिब्रेशन टावर बने हुए हैं, वह जीआई शीट के हैं। जिनमें जंग जाने के कारण सही केलिब्रेशन नहीं हो पाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बाट-माप विभाग के प्रभारी हरिमोहन शर्मा के सुझाव पर इसमें  कुछ बदलाव किए गए हैं। 
कोटा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बेदी का दावा है कि किसी भी केलिब्रेशन टावर में 1000 लीटर पर एक लीटर का फर्क जाता है, लेकिन इसमें 20 हजार लीटर तक चैक करने के बाद भी एक औंस तक का फर्क  नजर नहीं आया। इसे स्टैनलैस स्टील का बनाने के साथ ही ऑटोमेशन का काम किया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक फ्लो मीटर लगेगा। जिसका रिकॉर्ड पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड होगा। इसके बाद पंप डीलर को जरा सी भी शंका हुई तो वह आकर कंप्यूटर पर केलिब्रेशन का रिकॉर्ड देख सकेगा। 

0 comments:

Post a Comment