
पहले 31 मार्च 2014 तक बदले जाने थे नोट
सरकार ने नोट वापस करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2014 रखी थी, लेकिन अब बैंक 1 जनवरी 2015 तक ये नोट वापस लेगें। नोट वापस करने का यह अंतिम मौका है। अगर 1 जनवरी 2015 तक ऐसे नोट वापस न किए गए तो बाद में यह नोट बेकार हो जाएंगे और बैंक इन्हें नहीं लेगा।
नकली नोट पर कसेगी लगाम
इस फैसले से नकली नोटों के इस्तेमाल पर रोक तो लगेगी ही साथ ही जिन लोगों के पास 500 के नकली नोट हैं वह अपने आप ही बेकार हो जाएंगे। हालांकि, नकली नोटों से बचने के लिए प्लास्टिक मनी जैसे कि क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसे विकल्प पहले से ही मौजूद हैं।
बैंकों में बदले जा रहे नोट
पुराने नोट बदलने के लिए बैंक शाखाओं और आरबीआई के काउंटरों में जाकर लोग इन्हें बदल सकते हैं। बैंकों की सभी शाखाओं में 2005 के पहले के नोटों को बदलने की प्रक्रिया जारी है। बैंक अधिकारियों के अनुसार इन नोटों को बदलने वाले लोगों की संख्या शुरूआत में तो बढ़ रही थी, लेकिन अभी कम संख्या में लोग ये नोट बदल रहे हैं।
ऐसे पहचानें 2005 के पहले के नोट
वर्ष 2005 के पहले नोटों को पहचानना बहुत ही आसान है। दरअसल 2005 के पहले छपे नोटों पर प्रिटिंग का साल नहीं छपा है। वहीं 2005 के बाद छपे नोटों में आप साल देख सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment