Monday, April 21, 2014

सबसे छोटा 3डी पेन लिक्स

कोटा।  जल्द ही बाजार में ऐसा 3डी पेन आने वाला है, जिसे दुनिया का सबसे छोटा 3डी पेन कहा जा रहा है। वेबसाइट किकस्टार्टर के अनुसार 'लिक्स' नामक इस 3डी पेन की लंबाई सिर्फ 6.5 इंच (16.5 सेमी) है। इसमें एबीएस व पीएलए प्लास्टिक फिलामेंट्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से सिर्फ एक बटन दबाने से 3डी स्कैच बनाना संभव हो सकेगा। 
इस पेन को यूएसबी के जरिए पावर आउटलेट से कनेक्ट कर चार्ज भी किया जा सकेगा। सिर्फ एक मिनट की चार्जिंग के बाद इसके फिलामेंट 3डी स्कैच बनाने के लिए अनुकूल तापमान पर पहुंच जाएंगे। यह पेन अपने आउटपुट पॉइंट से 395 डिग्री फैरनहाइट (202 डिग्री सेल्सियस) तापमान पैदा करेगा। ज्यादा बारीकी से काम करने के लिए इसकी डिजाइन इस तरह बनाई गई है, जो दो तरह के स्पीड कंट्रोल बटन से चलती है। इसमें इस्तेमाल किए गए फिलामेंट के अनुसार रंगों व ग्लॉस का चुनाव किया जा सकता है। वेबसाइट पर इसकी कीमत 139.95 डॉलर बताई गई है।


0 comments:

Post a Comment