Saturday, May 31, 2014

आम क्यों खाने चाहिए?

मिर्जा गालिब को आम बहुत पसंद थे। एक बार उनका एक दोस्त उनसे मिलने आया तो देखा दरवाजे के बाहर एक टोकरी भरकर आम के छिलके और गुठलियां पड़ी हैं। वहां से एक गधा गुजरा। उसने छिलके सूंघे और बढ़ गया। दोस्त ने गालिब को छेड़ा- देखिए मियां, गधे भी आम नहीं खाते। गालिब ने पलट कर कहा - हां, गधे आम नहीं खाते। आप आम खाते हैं या नहीं? खाया कीजिए, बहुत फायदे की चीज है। क्लिक कीजिए और जानिए क्यों...
आम में quercetin, isoquercitrin, astragalin, fisetin, gallic acid जैसे ऐंटि ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो ब्रेस्ट, लुकेमिया और प्रॉस्टेट कैंसर से बचाते हैं।आम में विटामिन सी, पेक्टिन और फाइबर खूब होते हैं। ये कॉलस्ट्रॉल कम रखने में मदद करते हैं।आम त्वचा के बंद छिद्रों को खोलता है और आपके चेहरे को तरोताजा रखता है। हर तरह की त्वचा वाले आम खा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment