Saturday, May 31, 2014

फोन से फोटो क्लिक और हो जाएगा ट्रांसलेशन

अगर आपको किसी भाषा का अनुवाद करने में दिक्कत आ रही है तो एक खास ऐप आपकी मदद कर सकता है। ये ऐप उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जिन्हें अक्सर विदेशों में ट्रैवल करना होता है। Quest Visual द्वारा बनाया गया Word Lens Translator ऐप इसी काम के लिए है। सबसे खास बात ये है कि इस ऐप के लिए किसी भी तरह की नेटवर्क कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होती है। ट्रांसलेशन का रिजल्ट सीधे आपकी स्क्रीन पर दिखेगा। इस ऐप का इस्तेमाल दुनिया के किसी भी कोने से किया जा सकता है। ये ऐप अंग्रेजी से रूसी, स्पैनिश, फ्रेंच, इतालवी, जर्मन और पुर्तगाली में ट्रांसलेट कर सकता है। इसी के साथ, ऊपर दी गई सभी भाषाओं से अंग्रेजी में भी ट्रांसलेट किया जा सकता है। हालांकि, इस ऐप में एक बुरा फीचर ये भी है कि ये हैंडराइटिंग और स्टाइलिश फॉन्ट भी नहीं पहचान सकता है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment