Wednesday, June 11, 2014

पारा 49 पार : मौसम विभाग ने छांव में दर्ज किया 45 डिग्री तापमान

कोटा। शहर में जिस प्रकार से गर्मी का असर हो रहा है। उसने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रहा।
 हवा का टेंप्रेचर लेता है मौसम विभाग रिपोर्टर ने दोपहर दो बजे कामर्स कॉलेज के पास सड़क पर तापमापी लगाया तो उसने 49 डिग्री तापमान बताया। इसके आसपास देखा तो भी यही तापमान था। इसी जगह पर शाम छह बजे का तापमान भी 40 डिग्री था। इस बारे में जब मौसम अधिकारी अजीतपाल भाटिया से पूछा तो बोले खुले आसमान के नीचे नापोगे तो इतना ही बताएगा। हमारे उपकरण तो छाया में लगे हैं। नियम भी यही है। छाया में हवा की गर्मी के आधार पर इसे मापा जाता है। खुले में मापने पर तापमान अधिक ही आता है। मौसम कार्यालय में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3 व न्यूनतम 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह 35 व शाम को 15 प्रतिशत रही।

रिपोर्टर ने इसकी सच्चाई जानने के लिए कॉमर्स कॉलेज के पास ले जाकर तापमापी लगाया तो वह 49 डिग्री तापमान बता रहा था। मौसम विभाग ने भी माना कि इतना तापमान हो सकता है क्योंकि मानक के अनुसार छाया में तापमान मापा जाता है। वह भी केवल हवा का।  पिछले दस दिन से भी अधिक समय से शहर में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। लोगों के कूलर, पंखे व एसी तक फेल हो गए हैं। इसके बावजूद मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री तक ही रहा। लोगों को मौसम विभाग के इस आंकड़े पर विश्वास नहीं हो रहा था। उनका कहना था कि उनके मोबाइल व कार में लगे तापमापी में पारा 49 से 50 डिग्री तक तापमान दिखा रहा है। मौसम विभाग के आकड़ों को उन्होंने गलत बताया।

0 comments:

Post a Comment